DU Recruitment 2026 : दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 84 पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, साइंस और ह्यूमैनिटीज विषयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 84 पदों में प्रोफेसर के 2 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 82 पद शामिल हैं।
प्रोफेसर पद गणित एवं कंप्यूटिंग विषय के लिए
प्रोफेसर पद गणित एवं कंप्यूटिंग विषय के लिए हैं, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर पदों में एप्लाइड मैथमेटिक्स, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट, एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग, डिजाइन, एप्लाइड फिजिक्स, इंजीनियरिंग फिजिक्स, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर सुबह 11 बजे से शुरू
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर शाम 5 बजे तक डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, सभी आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क रसीद की प्रति एक लिफाफे में रखकर भर्ती सेल, कमरा नंबर 818, 8वीं मंजिल, एबी-3 ब्लॉक, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, शाहबाद दौलतपुर, बवाना रोड, दिल्ली-110042 के पते पर भेजनी होगी।
Also read: BEL में 350 पदों पर बंपर भर्ती! सैलरी 1.40 लाख तक, बस 18 नवंबर तक है मौका - अभी करें आवेदन
यह दस्तावेज 21 दिसंबर शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय में पहुंच जाने चाहिए
यह दस्तावेज 21 दिसंबर शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय में पहुंच जाने चाहिए।अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की प्रारंभिक जांच, दस्तावेज एवं बिंदु-चिह्न सत्यापन, प्रस्तुति (Presentation) और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन डीटीयू के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा। चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के वेतनमान नियमों के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 3,000 रुपये और ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के लिए 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।