Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, नया रेट देख हो जाएंगे चौंकन्ना

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, नया रेट देख हो जाएंगे चौंकन्ना

Gold-Silver Price Increase:अगर आप भी सोना-चांदी पहनने का शौक रखते हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। मंगलवार यानी 10 मार्च को सोने-चांदी कीमत ने राहत दी। वहीं, मंगलवार को एक बार फिर ज्वेलरी के भाव में उछाल देखने को मिला।

रांची ज्वेलरी एसोशिएशन के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 11मार्च को 22 कैरेट सोने का कीमत 1,50,350 रुपए प्रति 10 ग्राम देखी गई। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,870 रुपए पहुंच गया। वहीं, चांदी का भाव 3,00,000 रुपए प्रति किलो रहा। हालांकि 10 मार्च को चांदी 2,90,000 रुपए प्रति रेट रहा था।

इन शहरों में भी बढ़े भाव  

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 11 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,57,340 रुपये प्रति 10ग्राम हो गई। यानी एक दिन पहले के मुकाबले 680 रुपए का इजाफा हुआ है। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सुबह सिल्वर ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम है।

क्या कहना है एक्सपर्ट्स का

एक्सपर्ट्स  की मानें तो चांदी लगातार मजबूत तेजी दिखा रही है और कीमतों को ऊपर जाने के लिए हर दिन नए कारण मिल रहे हैं। सोने चांदी की बढ़ती कीमतें निवेशकों को तो बड़ी खुशी दे रही है, लेकिन आम जनता और छोटे दुकानदारों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। सोने-चांदी का रेट जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे वह कई लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।

क्यों हो रहा भाव में उतार-चढ़ाव  

एक दिन पहले यानी 10 मार्च को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन, 12 मार्च को फिर से भाव में इजाफा हुआ है। भाव में उतार-चढ़ाव का सबसे बड़ा का अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध है।  यह लड़ाई तब शुरू हुई, जब 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए हमला कर दिया है। जिसपर पलटवार करते हुए कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले कर दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

EPFO Online Services: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों सदस्यों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब PF खाते में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता का नाम या अन्य बुनियादी विवरणों में गड़बड़ी होने पर कर्मचारी घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

Gold-Silver Price Today: मिडिल-ईस्ट से फिर आई अच्छी खबर, जानें सोने-चांदी के नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जहां एक तरफ सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना फिसलकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बैंक उसके घर की नीलामी तक कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें