Fire Near Khatushyam:राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याजी मंदिर के पास शुक्रवार को भोजनालय में भीषण आग लग गई। आग मंदिर के निकास मार्ग पर कला भवन धर्मशाला के सामने स्थित नंद भोजनालय में लगी। जिसके कारण वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया था। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, अच्छी बात ये रही है कि बड़ा हादसा होने से टल दिया।
प्रशासन ने बढ़ाई मुस्तैदी
खाटूश्याजी में शुक्रवार को वार्षिक सम्मेलन के चलते लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। ऐसे में मंदिर के विकास मार्ग के पास आग लगने से प्रशासन की मुस्तैदी बढ़ गई है। वहीं, भीड़ को काबू करने के लिए और किसी तरह की भगदड़ या अव्यवस्था रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए।
भीड़ रोकने की व्यवस्था
प्रशासन ने मंदिर का निकास मार्ग बंद कर दिया है और श्रद्धालुओं को गुवाड़ चौक की तरफ से निकलने कि व्यवस्था की। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर हैं, ताकी श्रद्धालुओं की अफवाहों को नियंत्रित किया जा सकें और भीड़ ना बढ़े।
Also read: 19 सीटें जीतीं, फिर भी मायावती नाराज, राजस्थान निकाय चुनाव पर बसपा प्रमुख का बड़ा बयान; बोली - बेहतर रिजल्ट आता, अगर...