KL Rahul Yashasvi Jaiswal Opening Pair: वेलिंग्टन में चल रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली है। ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहली पारी में शतकीय साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।लेकिन इस साझेदारी की असली खासियत सिर्फ शतक नहीं थी। इस पारी के दौरान दोनों ने मिलकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बहुत कम जोड़ियों के नाम है।जायसवाल और राहुल की जोड़ी अब WTC में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली सिर्फ छठी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। ये आंकड़ा ही बताता है कि ये जोड़ी सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि लंबे समय से टीम इंडिया के लिए लगातार रन बना रही है।
दोनों के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
WTC के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड की जोड़ी सबसे आगे है। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर 2236 रन बनाए हैं।दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम हैं, जिन्होंने 1968 रन जोड़े हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर की जोड़ी है, जिनके नाम 1493 रन हैं। चौथे नंबर पर भारत की ही एक और जोड़ी है - यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा, जिन्होंने मिलकर 1269 रन बनाए थे। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक हैं, जिनके खाते में 1160 रन हैं। और अब छठे नंबर पर एंट्री हुई है केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की, जिन्होंने मिलकर 1073 रन पूरे कर लिए हैं।
Also read: IND vs NZ: 70 रन पर आधी टीम आउट, फिर निकोल्स-फिलिप्स ने पलटा पूरा मैच, भारत के सामने 369 रन की चुनौती
राहुल-जायसवाल ने फिर से वही इतिहास दोहरा दिया
वेलिंग्टन टेस्ट में राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 130 रन की शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी के साथ ही दोनों ने 32 साल पुराना सूखा खत्म कर दिया। न्यूजीलैंड की धरती पर 1994 के बाद यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया की किसी ओपनिंग जोड़ी ने 100 से ज्यादा रन जोड़े हैं। इससे पहले 1994 में नयन मोंगिया और नवजोत सिंह सिद्धू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी। मतलब, 32 साल बाद राहुल-जायसवाल ने फिर से वही इतिहास दोहरा दिया है।