Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: 06 अप्रैल को सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price: 06 अप्रैल को सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोमवार 6 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। देशभर में 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने की औसत कीमत लगभग ₹15,092 प्रति ग्राम रही, जो पिछले दिन से ₹1 कम है। 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) सोना ₹13,834 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,319 प्रति ग्राम के आसपास है। तो वहीं, चांदी की बात करें तो शुद्ध (999) चांदी का भाव ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम पर रहा, जिसमें ₹100 प्रति किलो की मामूली कमी आई। 

क्यों हो रही है उठापटक?

विश्लेषकों के अनुसार, हाल के दिनों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंचने के बाद मुनाफावसूली देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड स्पॉट प्राइस में गिरावट और कुछ भू-राजनीतिक तनावों में कमी के संकेतों ने निवेशकों को प्रभावित किया। चांदी पर भी औद्योगिक मांग और डॉलर इंडेक्स के असर से दबाव बना हुआ है। हालांकि, लंबे समय में सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं, मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंकों की नीतियों के कारण आने वाले दिनों में फिर से तेजी आ सकती है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,51,000 - ₹1,51,080 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,36,700 से ₹1,38,510 प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹2,49,900 से ₹2,50,000 प्रति किलो

2. मुंबई: 24K सोना ₹1,50,930 - ₹1,50,950 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,38,340 - ₹1,38,350 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,49,900 से ₹2,55,000 प्रति किलो

3. चेन्नई: 24K सोना ₹1,46,480 से ₹1,51,120 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना  लगभग ₹1,37,200 - ₹1,39,500 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,55,000 प्रति किलो

4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,47,320 से ₹1,51,480 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,38,350 से ₹1,38,470 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,49,900 से ₹2,55,000 प्रति किलो

5. बैंगलोर: 24K सोना लगभग ₹1,46,420 से ₹1,50,930 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,36,855 से ₹1,38,570 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,49,900 से ₹2,55,000 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: सोने की चमक फिर बढ़ी, चांदी ₹5000 उछली; जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

सोना और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चांदी के दामों में करीब ₹5000 की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि सोने की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है।

Bank Holidays List: बैंक जाने से पहले चेक करें अगले हफ्ते की हॉलिडे लिस्ट, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आने वाले हफ्तों में देशभर के कई राज्यों में बैंक अलग-अलग दिनों में बंद रहने वाले हैं। RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। ऐसे में चेक, कैश जमा, पासबुक अपडेट और अन्य जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला; निफ्टी 23,800 के पार

भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी भी 23,800 के स्तर को पार कर गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast