Gold Rate: बहरीन जो खाड़ी देशों का हिस्सा है ये न केवल आधुनिकता और पर्यटन के बीच फेमस है, बल्कि यहां का गोल्ड काफी सस्ते दाम में मिल जाता है। इसलिए यहां का गोल्ड मार्केट दुनियाभर के को आकर्षित करता है। यहां की खास बात ये है भारत के मुकाबले यहां पर अच्छा सोना मिलता और सस्ता भी होता है। यही वजह है कि यहां घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटक अक्सर गोल्ड शॉपिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहरीन से कितना सोना खरीद कर भारत लाया जा सकता है? आईए जानते हैं कि बहरीन में सोना कितना सस्ता है और वहां से कितना सोना खरीद कर भारत लाया जा सकता है।
आर्थिक रूप से मजबूत है ये देश
दरअसल, बहरीन एक छोटा अरब देश है जो फारस की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यह एक द्वीप समूह है, जिसमें मुख्य बहरीन द्वीप के अलावा लगभग 30 छोटे-छोटे द्वीप शामिल है। इसका नाम अरबी शब्द अल-बहरैन से लिया गया है, जिसका अर्थ दो समुद्र होता है। बहरीन भले ही क्षेत्रफल में छोटा है, लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत है।
इन क्षेत्रों में हो रहा विकसित
वहीं बहरीन तेल उत्पादक क्षेत्र में स्थित है, लेकिन इसके पास तेल भंडार बहुत कम है। बहरीन की अर्थव्यवस्था लंबे समय से पड़ोसी देशों से आयातित कच्चे तेल को प्रोसेस करने पर आधारित रही है। इसके अलावा बहरीन बैंकिंग, फाइनेंस कम्युनिकेशन और टूरिज्म सेक्टर में भी तेजी से विकसित हो रहा है।
कितना सस्ता मिलता है सोना?
बहरीन में सोना भारत की तुलना में बहुत सस्ता मिल जाता है। यहां पर सोना सस्ता होने की मुख्य कारण वहां का गोल्ड मार्केट और कम टैक्स है। बहरीन में गोल्ड बिस्कुट और ज्वेलरी पर टैक्स बहुत कम है। इसलिए वहां गोल्ड की कीमत भारत के मुकाबले बहुत कम है। इसके अलावा बहरीन में सोने की क्वालिटी भी हाई लेवल की होती है, जिससे ग्राहकों को वहां ज्यादा अच्छा गोल्ड मिल पाता है। वहीं फिलहाल बहरीन में 22 कैरट सोने की कीमत BHD 46.30 है।
कितना गोल्ड ला सकते हैं भारत?
अगर आप बहरीन से सोना खरीद कर भारत लाना चाहते हैं, तो नियमों का पालन करना जरूरी होता है। भारत सरकार और कस्टम विभाग ने विदेशों से सोना लाने की सीमा तय की हुई है। इस नियम के अनुसार, आप सरकार की तय सीमा तक का सोना बिना टैक्स के भारत ला सकते हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति तय सीमा से ज्यादा सोना लेकर आता है तो उसे उस सोने पर कस्टम ड्यूटी देनी होती है। भारत में फिलहाल सोना लाने पर 12.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और तीन प्रतिशत जीएसटी देना पड़ता है। यह टैक्स सोने के मौजूदा बाजार मूल्य पर आधारित होता है।
महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग सीमा तय
हालांकि जो लोग 1 साल या उससे ज्यादा समय से विदेश में रह रहे होते हैं, उन्हें कुछ राहत दी जाती है और वह सामान्य यात्रियों की तुलना में थोड़ी ज्यादा मात्रा में सोना ला सकते हैं। इसके अलावा भारत सरकार के नियमों के अनुसार विदेशों से महिला और पुरुष अलग-अलग सीमा में सोना ला सकते हैं। महिला यात्री 40 ग्राम सोना ड्यूटी फ्री ला सकती हैं और महिला 20 ग्राम सोना ड्यूटी फ्री ला सकते हैं।
Leave a comment