Banking Services: सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बैंक का काम पेंडिंग है, तो बिना देर किए काम समय पर निपटा लें। बता दें, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी आप बैंक का काम नहीं करा सकेंगे। दरअसल,यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग समेत कई योजनाओं को लागू कराने के लिए 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान बैंक कर्मचारी लगातार तीन दिनों तक देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वह 25 सितंबर तक अपने बैंक के काम निपटा लें। क्योंकि उसके बाद से 26 सितंबर से लेकर 30 सितंबर लगातार 5 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, नए खाते खोलना जैसे काम नहीं करा सकेंगे। हालांकि, नेट बैंकिंग, ATM और UPI जैसी सेवाएं सुचारू रूप से चलेगी।
Also read: Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम चढ़े, MCX पर सिल्वर 1% से ज्यादा उछली
UFBU की प्रमुख मांगे
UFBU की प्रमुख मांगों पर ध्यान दें तो संगठन का कहना है कि बैंक कर्मचारियों के लिए काम के दिन हफ्ते में सिर्फ पांच दिन यानी सोमवार-शुक्रवार तक और शनिवार-रविवार को छुट्टी का प्रावधान लागू किया जाए। इस दौरान काम करने वालो दिनों में रोजाना 40 मिनट काम के समय में बढ़ोतरी की जाएं।
इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 365 दिनों के बेसिक वेतन तक परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) मिल सकता है। लेकिन कर्मचारियों और स्केल-3 तक के अधिकारियों को अधिकतम 15 दिनों के बेसिक वेतन और महंगाई भत्ता दिया जाता है।