क्या है Pink Tax, जिसके नाम पर लूटी जा रही हैं लड़कियां! जानें कैसे की जाती है इसकी वसूली?

क्या है Pink Tax, जिसके नाम पर लूटी जा रही हैं लड़कियां! जानें कैसे की जाती है इसकी वसूली?

Pink Tax Explained: आपने इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स और जीएसटी जैसे टैक्सों के बारे में तो खूब सुना होगा। लेकिन क्या आपको पिंक टैक्स के बारे में कोई जानकारी है? दरअसल महिलाएं पिंक टैक्स चुकाती हैं। लेकिन इस बात की जानकारी उन्हें भी नहीं है। पिंक टैक्स कोई आधिकारिक टैक्स नहीं है, जिसे सरकार वसूलती है। दरअसल, ये टैक्स कंपनियां वसूलती हैं और इसके जरिए महिलाओं की जेब पर असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि पिंक टैक्स क्या है और इसे कैसे वसूला जाता है।

क्या है पिंक टैक्स?

आपको बता दें कि पिंक टैक्स कोई आम टैक्स नहीं है। यह टैक्स लिंग के अनुसार वसूला जाता है। विशेषकर तब जब कोई उत्पाद महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया हो। सरल शब्दों में, यह एक अदृश्य लागत है जो महिलाएं अपनी वस्तुओं और सेवाओं के लिए चुकाती हैं।

ये टैक्स कैसे वसूला जाता है?

जानकारी के मुताबिक, ऐसे प्रोडक्ट्स खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर मेकअप का सामान, नेल पेंट, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सैनिटरी पैड आदि की कीमत बहुत ज्यादा है। इनके लिए महिलाओं को उत्पादन लागत और विपणन लागत जोड़ने के बाद भी लगभग तीन गुना अधिक भुगतान करना पड़ता है।

इसके अलावा वे उत्पाद जो महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल करते हैं, जैसे परफ्यूम, पेन, बैग, हेयर ऑयल, रेजर और कपड़े आदि। ये उत्पाद एक ही कंपनी के होने के बावजूद इनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं। इनके लिए भी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ता है। इतना ही नहीं, सैलून में बाल कटवाने के लिए महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।

पिंक टैक्स के पीछे बाजार

पिंक टैक्स वसूलने के पीछे एक बाजार रणनीति है। ज्यादातर कंपनियां ये बात अच्छे से जानती हैं कि महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सजग रहती हैं। महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक प्रकार के व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों का उपयोग करती हैं।इतना ही नहीं अगर महिलाओं को कोई भी सामान पसंद आ जाए तो वो उसे खरीद लेती हैं। दरअसल, कंपनियां इसी बात का फायदा उठाती हैं और बेहतरीन मार्केटिंग और पैकेजिंग के दम पर महिलाओं को आकर्षित करती हैं। आपको बता दें कि आज के समय में पिंक टैक्स एक ऐसा टैक्स बन गया है जिसे बचाना बहुत मुश्किल है।

Leave a comment