Haryana News: सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा दावा, कहा- देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा दावा, कहा- देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है

चंडीगढ़: हरियाया के कुरूक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्य मंत्री सुभाष सुधा, शालू जिंदल और सावित्री जिंदल भी मौजूद रही। इसके बाद उन्होंने थानेसर अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सांसद नवीन जिंदल भारी मतों से जीत हासिल कर रहे हैं। निश्चित रूप से विरोधियों की जमानत जप्त होगी क्योंकि देश व प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर दौड़ रही है। प्रधानमंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा प्रदेश में बेहद ही विकास कार्य करवाए गए जिसके चलते जनता पार्टी के सभी 10लोकसभा सीटों पर मैदान उतरे प्रत्याशियों को जीतने का काम प्रदेश की जनता करेगी।

10 की 10 सीट पर हम जीत दर्ज करेंगे- सीएम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहाकि हम हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की सीट जीतेंगे। पूरी लोकसभा में पूरे हरियाणा प्रदेश में पूरे देश में एक ही माहौल है, पीएम  नरेंद्र मोदी ने गरीब के हित में लाभ पहुंचाया है, महिला को सशक्त किया है, किसानो को मजबूत किया है।

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे- सीएम नायब सैनी

नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। आज इसको लेकर पूरे देश और प्रदेश में एक सकारात्मक माहौल है। नवीन जिंदल जी यहां बहुत अंतर से सीट जीत कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।

Leave a comment