Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी में स्कूल खाली कराने के विरोध में छात्राओं का धरना, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

यूपी में स्कूल खाली कराने के विरोध में छात्राओं का धरना, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

UP News: लखनऊ के हजरतगंज स्थित नरही इलाके में संचालित सहायता प्राप्त विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल को खाली कराने के विरोध में शनिवार को छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विद्यालय को बचाने और पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था करने की अपील की। धरने में शामिल छात्राओं का कहना था कि स्कूल उनके भविष्य का आधार है और इसे बंद किए जाने से उनकी पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। कई छात्राओं ने बताया कि उनके माता-पिता मजदूरी या छोटे-मोटे काम करके परिवार चलाते हैं और वे निजी स्कूलों की फीस भरने में सक्षम नहीं हैं।

बेटियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र 

अभिभावकों ने कहा कि यह विद्यालय गरीब परिवारों की बेटियों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यदि स्कूल बंद हो गया तो कई छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही रुक सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी छात्राओं के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय की जमीन को लेकर विवाद के बीच प्रशासन की मदद से स्कूल को खाली कराया गया है। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

स्कूल को बंद नहीं होने दिया जाएगा- विद्यालय प्रबंधक

विद्यालय की प्रबंधक संतोष रस्तोगी ने कहा कि स्कूल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विद्यालय के गेट पर ही कक्षाएं लगाई जाएंगी। उनके अनुसार यह विद्यालय वर्ष 1936 से संचालित हो रहा है और यहां लगभग 250 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। बताया गया कि बीते दिनों एडीएम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय को खाली कराया गया था। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

अदालत में अपील दायर

प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय भवन से जुड़ा मामला पिछले चार वर्षों से अदालत में लंबित है। इस संबंध में जिला जज की अदालत में अपील दायर की गई है, जिस पर 2 जुलाई को सुनवाई होनी है। धरने में शामिल छात्राओं ने भावुक होकर कहा कि उनका सपना पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विद्यालय को दोबारा खुलवाने और उनकी शिक्षा जारी रखने की व्यवस्था करने की मांग की।

Also read: यूपी में प्रेमी ने की बीटेक छात्रा की हत्या, जंगल से मिला कंकाल, परिवार में मचा कोहराम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में इन आईएएस अधिकारियों के कोठियों पर CBI की रेड, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा और चंडीगढ़ में सरकारी विभागों के बैंक खातों में जमा फंड से जुड़े कथित 661 करोड़ रुपये के वित्तीय अनियमितता मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात कई स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने हरियाणा कैडर के तीन IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी के आवासों सहित छह स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast