Revanth Reddy Statement: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बीते दिन एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRAA) शब्द हिटलर का पसंदीदा शब्द था। उन्होंने बताया कि हिटलर की कोर टीम को हाइड्रा कहा जाता था, जो किसी को भी खत्म कर सकती थी।
CM ए. रेवंत रेड्डी का बयान
बता दें, बीते दिन CM ए. रेवंत रेड्डी बेंगलुरु में आयोजित ‘द हिंदू’ के ‘हडल: इंडिया इन डायलॉग’ कार्यक्रम का हिस्सा बने। जहां उन्होंने हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) का जिक्र किया। दरअसल, हाइड्रा तेलंगाना की अतिक्रमण रोधी एजेंसी है, जिसे जुलाई 2024 में शुरू किया गया था। यह एजेंसी हैदराबाद के झीलों और सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम करती है।
कार्यक्रम में इसी एजेंसी के बारे में बात करते हुए रेवंत रेड्डी ने हिटलर का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि हिटलर की टीम को हाइड्रा के नाम से जाना जाता था। जो किसी को भी खत्म करने में सक्षम थी। इसलिए हिटलर से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपनी एजेंसी का नाम 'हाइड्रा' रखा है। मालूम हो कि HYDRAA ने अब तक सैकड़ों एकड़ भूमि पर कब्जा मुक्त कराया है।
Also read: Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा, होटल के कुक ने बताया आग लगने की असली वजह!
BJP का तीखा हमला
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री के बयान के बाद भाजपा ने तीखा हमला किया। भाजपा ने इसे हिटलर की तारीफ बताया। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा 'कांग्रेस का खतरनाक हिटलर और इमरजेंसी वाला मानसिकता अब खुलकर सामने आ गई है। रेवंत रेड्डी को तेलंगाना की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।' तो वहीं, पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि हिटलर जैसे तानाशाह से प्रेरणा लेना लोकतंत्र के लिए खतरा है।