
wish-fulfilling well: आज के आधुनिक समय में पुरानी समय की चीजों का काफी महत्व है फिर चाहे वो बर्तन हो या फिर अन्य वस्तु। ऐसे ही एक शोध में एक कुआं मिला है जिसके बारे में कहा जा रहा है यह 3 हजार साल पूराना है और इसे उस समय में इच्छा पूरी करना का कुआं कहा जाता था। दरअसल जर्मनी से एक लकड़ी का कुआं निकल कर सामने आया है। इसके बारे में शोध किया गया।
इस कुआं के शोध किया गया तो पता चला कि यह कुआं पूरा लड़की का बना हुआ है और यह तीन हजार साल पुराना हुआ है। वहीं खोजकर्ताओं की टीम जब कुएं में उतारी गई तो उसमें से ऐसी-ऐसी चीजें निकलकर सामने आईं जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जर्मनी के बवेरिया में पाया गया कुआं कांस्य युग का है और उसी युग में लकड़ी का इसे बनाया गया था। बताया जा रहा है कि उस जमाने में इसे 'इच्छा पूरी करने वाली कुआं' माना जाता था। फिलहाल इसमें 100 से भी ज्यादा प्राचीन कलाकृतियां पाई गई हैं। ये सभी इतनी कीमती और दुर्लभ हैं कि इन पर शोध शुरू हो गया है।
इसके अलावा इस कुआं में 70 से ज्यादा अच्छी तरह से संरक्षित मिट्टी के बर्तन, कई सजावटी कटोरे, कप और बर्तन मिले है। ये बर्तन किसी शाही या खास आयोजन में ही इस्तेमाल किया जाते थे। साथ ही इसमें से कांसे से बनी कपड़ों की पिन, कंगन, चार अम्बर मोती, दो धातु के स्पाइरल, एक जानवर का दांत और एक लकड़ी का स्कूप भी मिले है।इस कुएं की लकड़ी की दीवारें जमीन पर पूरी तरह से संरक्षित हैं और ग्राउंड वाटर की वजह से नाम मात्र ही भीगी हैं। यही वजह है कि इसके अंदर जो कलाकृतियां मिली हैं वे सुरक्षित हैं।
Leave a comment