Search KhabarFast

Press ESC to close

गुवाहाटी टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया, बोलें- मेरे फ्यूचर का फैसला लेगी BCCI

गुवाहाटी टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया, बोलें- मेरे फ्यूचर का फैसला लेगी BCCI

Gautam Gambhir Reaction: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से गुवाहाटी में आयोजित टेस्ट मैच में बुधवार, 26 नवंबर को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ये भारतीय टीम रनों के ल‍िहाज से सबसे बड़ी टेस्ट हार रही। इस हार के साथ भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज में 0 से 2 से व्हाइटवॉश झेलना पड़ा और 25 साल बाद घर में ही प्रोट‍ियाज टीम से सीरीज में हार भी झेलनी पड़ी।

बता दें कि प‍िछले साल न्यूजीलैंड से 0 से 3 से हार के बाद ये भारतीय टीम का घरेलू सीरीज में दूसरा व्हाइटवॉश रहा। वहीं, इस हार के बाद गौतम गंभीर के बतौर हेड कोच उनके प्रदर्शन पर सवाल उठया जा रहा है।

गौतम गंभीर हुए निराश

अफ्रीकी टीम से मिली हार के बाद टीम इंड‍िया के हेड कोच गौतम गंभीर बेहद न‍िराश नजर आए। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश के बाद उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। हालांकि उन्होंने ये भी याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं।

गुवाहाटी में 408 रन से मिली हार के बाद गंभीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा, लेकिन मैं वही व्यक्ति हूं जिसने आपको इंग्लैंड में नतीजे दिलाए और चैम्पियंस ट्रॉफी का हकदार बनाया। गंभीर इस साल इंग्लैंड में मिली 2-2 की ड्रॉ सीरीज और चैम्पिगयंस ट्रॉफी खिताब का जिक्र किया।

गंभीर ने ली हार की जिम्मेदारी

इसके साथ ही उन्होंने किहा कि जिम्मेदारी सबकी है और शुरुआत मुझसे होती है। हमें बेहतर खेलना होगा, 95/1 से 122/7 होना स्वीकार्य नहीं है, आप न किसी खिलाड़ी को दोष दे सकते हैं और न किसी शॉट को। गलती सबकी है, मैंने कभी किसी को व्यक्तिगत रूप से दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा। गंभीर के कार्यकाल में भारत ने 18 में से 10 टेस्ट मैच गंवाए हैं, जिनमें घर में न्यूजीलैंड और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो बार व्हाइटवॉश शामिल हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast