
दुनिया में कई अजीबोगरीब जगह मौजूद है, जिस के रहस्य का पता लगाने के लिए आज भी वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। इससे जुड़ी एक कहानी इन दिनों काफी ज्यादा प्रचलित हो रही है। दरअसल आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने वाले हैं जिसके दरवाजे पर जाने के बाद इंसान की मौत हो जाती है।हालांकि मौतों की संख्या में वृद्धि होने के बाद इस जगह पर इंसानों का जाना वर्जित कर दिया गया है।
बता दें कि यह रहस्य में मंदिर तुर्की के प्राचीन शहर हरापॉलिश में मौजूद है। इस जगह के बारे कहा जाता है कि यहां स्थित मंदिर के बाहर एक दरवाजा है, जो असल में नर्क का दरवाजा कहलाता है। इसके पास जाते ही इंसान की मौत हो जाती है। इसके अलावा सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस दरवाजे के पास जाने पर इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों की भी मौत हुई है।
द गेट ऑफ हेल
वही इस रहस्य में मंदिर के दरवाजे को द गेट ऑफ हेल यानी कि नर्क का दरवाजा भी कहा जाता है। यहां के लोगों के बीच मान्यता है कि ग्रीको रोमन काल के दौरान इस मंदिर में एक शख्स रहता था, जिसका सिर कलम कर दिया गया था। इसकी वजह का पता नही चल सका है और वह इस मंदिर में अभी भी मौजूद है। इसके साथ ही लोगों का यह मानना है कि आम लोगों की जान वही शख्स लेता है।
इसके साथ ही वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मंदिर के नीचे कार्बन डाइऑक्साइड समेत कई जहरीली गैस है, जो भारी मात्रा में बाहर निकलती रहती है। इसी वजह से इसके आसपास रहने वाले लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि किसी के लिए 10% कार्बन डाइऑक्साइड हानिकारक होता है। इस जगहगैस की मात्रा 91% तक है। इसी वजह से इंसान और पशु पक्षी भी दम तोड़ देतेहै।
Leave a comment