Ganga Dussehra 2024: गंगा स्नान करते समय ना करें ये गलतियां, घर में आएगी दरिद्रता

Ganga Dussehra 2024: गंगा स्नान करते समय ना करें ये गलतियां, घर में आएगी दरिद्रता

Ganga Dussehra 2024: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का खास महत्व है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन मां गंगा धरती पर प्रकट हुई थीं। इस साल 16 जून गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्थान करने का खास महत्व है। कहते हैं इस दिन गंगा जी में स्नान करने से हर तरप के पापों से मुक्ति मिलती है। इसलिए इस दिन लाखों लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं।

 ऐसे में अगर आप भी गंगा दशहरा के दिए आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं या फिर किसी और दिन गंगा नदी में स्नान करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वर्ना आपको जीवन में कई तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दोबारा नहीं नहाना चाहिए-आपने अगर एक बार गंगा नदी में नहा लिया है तो इसके तुरंत बाद घर जाकर फिर से नहीं नहाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही मां गंगा नाराज हो जाती हैं।

7 बार से ज्यादा ना लगाएं डुबकी-ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गंगा में स्नान करते समय सिर्फ 7 बार ही डुबकी लगानी चाहिए। इससे अधिक या कम डुबकी लगाने से जीवन में दरिद्रता आती है।

गंगा में स्नान के समय मल-मूत्र का त्याग न करें-  मां गंगा पवित्र नदी होती हैं। उसमें लोग अपने पापों को धोने जाते हैं। ऐसे में उसमें कभी भी मल-मूत्र का त्याग नहीं करना चाहिए। साथ ही अपवित्र कपड़े पहनकर भी डुबकी नहीं लगाई चाहिए। ऐसा करना धार्मिक दृष्टि से ब्रह्म हत्या के समान माना जाता है।

उतारे हुए कपड़ों को ना धोए-गंगा नदी में स्नान करने के बाद कभी भी उसमें उतरे हुए कपड़े नहीं धोने चाहिए। ऐसा करना बहुत अशुभ होता है और व्यक्ति अकाल मृत्यु का कारण भी बन सकता है।

Leave a comment