Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! शुरू हुए नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, अब पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! शुरू हुए नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, अब पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Delhi Ration Card Apply: दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली में नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस आवेदन के जरिए अब आप मौजूदा कार्ड में अन्य सदस्यों के नाम भी जुड़वा सकते है। खास बात यह है कि अब पूरा आवेदन ऑनलाइन ही होगा। यानी अब आपको किसी ऑफिस की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बता दें, ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको e-District Delhi पोर्टल (edistrict.delhigovt.nic.in) पर विजिट करना होगा।

नए राशन कार्ड के लिए जरूरी क्या?

1. 18 साल से ज्यादा की उम्र की महिला को ही परिवार का मुखिया माना जाएगा।

2. अगर महिला की आयु 18 साल से कम है, तो परिवार के किसी बड़े पुरुष को मुखिया बनाया जाएगा।

3. परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड अनिवार्य है।

4. आय सीमा बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये सालाना कर दी गई है (पहले 1 लाख थी)।  

Also read: आज नहीं मिलेगी Zomato-Swiggy और Rapido सेवा, गिग वर्कर्स की 5 घंटे हड़ताल

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले edistrict.delhigovt.nic.in या nfs.delhigovt.nic.in पर जाएं। 

2. इसके बाद नए यूजर मोबाइल नंबर/आधार से रजिस्ट्रेशन करें।

3. फिर ‘Apply Online for Food Security’ के ऑप्शन को चुनें। 

4. इसके बाद परिवार की सारी डिटेल भरें।

5. इसके बाद सभी सदस्यों के आधार कार्ड, निवास प्रमाण, आय प्रमाण, बिजली बिल और स्व-घोषणा पत्र अपलोड करें। 

6. सभी जानकारी  और दस्तावेज सही से अपलोड कर के आवेदन सबमिट करें।

7. आखिर में ट्रैकिंग नंबर मिलेगा, जिससे अपने आवेदन फॉर्म को ट्रेक कर सकते है। फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें।

8. इसके अलावा किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1967 पर कॉल कर सकते है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ED केस में रॉबर्ट वाड्रा को मिली बेल, कोर्ट से राहत के बाद दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के शिकोहपुर लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें पचास हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।

आज नहीं मिलेगी Zomato-Swiggy और Rapido सेवा, गिग वर्कर्स की 5 घंटे हड़ताल

Gig Workers Strike: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता का हाल-बेहाल है। लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। अब देश के गिग वर्कर्स ने भी शनिवार 16 मई को हड़ताल शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast