Search KhabarFast

Press ESC to close

ऊर्जा संरक्षण का उदाहरण बना उत्तराखंड सूचना विभाग, सोलर पावर से बिजली खर्च में 2.38 लाख की कटौती

ऊर्जा संरक्षण का उदाहरण बना उत्तराखंड सूचना विभाग, सोलर पावर से बिजली खर्च में 2.38 लाख की कटौती

Uttarakhand News: ऊर्जा संरक्षण के लिए सूचना विभाग के द्वारा एक मिसाल पेश की गई है। जिसमें सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड के निदेशालय की छत पर सोलर पावर हाउस का निर्माण कराया गया है। जिससे सूचना विभाग का लगभग ढाई लाख रुपये कमर्शियल बिजली का बिल अब फ्री हो चुका है। सूचना विभाग को मात्र ₹12000 लगभग सर चार्ज देना होता है ऐसे में सूचना विभाग को लगभग दो लाख 238000 प्रति माह की बचत ऊर्जा संरक्षण करने की वजह से हो रही है।

उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने के नाते उत्तराखंड में जहां एक और सूर्य की तपिश है दूसरी ओर नैसर्गिक सुंदरता और उच्च हिमालय क्षेत्र में अच्छी खासी ठंड भी यहां पर रहती है लेकिन समय से पहले यहां पर सूर्योदय होने की वजह से सोलर पावर योजना यहां पर बेहतर बिकल्प  नजर आ रही है उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र की बात करें या मैदानी क्षेत्र की बात करें यहां पर लोग अब सोलर पावर योजना का इस्तेमाल काफी मात्रा में कर रहे हैं।

वहीं सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी का साफ कहा कि उत्तराखंड में अच्छी खासी धूप होती है ऐसे में हम एक तो अपने बिजली का बिल बचाए दूसरा ऊर्जा संरक्षण भी करें उन्होंने कहा कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण दोनों ही दफ्तरों में उनके द्वारा सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है सौर ऊर्जा (Solar Power) के कई बेहतरीन फायदे हैं, जिनमें मुख्य रूप से आपके बिजली के भारी बिल में कमी, पर्यावरण संरक्षण, कम रखरखाव (maintenance) और घर की संपत्ति का मूल्य बढ़ना शामिल है।सोलर पावर के प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं

1. बिजली के बिल में भारी कमी मुफ्त बिजली सौर पैनल (solar panels) सूरज की रोशनी का उपयोग करके आपके घर के लिए मुफ्त बिजली बनाते हैं।

2. नेट मीटरिंग यदि आप ग्रिड से जुड़े सोलर सिस्टम का उपयोग करते हैं, तो अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने पर आप बिजली कंपनी से कमाई भी कर सकते हैं।2

3. सरकारी सब्सिडी और लाभसरकार द्वारा PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसे कई अभियानों के तहत सब्सिडी दी जाती है, जिससे सोलर प्लांट की शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है।4.  नवीकरणीय (Renewable) और अटूट ऊर्जा स्रोतसौर ऊर्जा एक ऐसा ऊर्जा स्रोत है जो कभी खत्म नहीं होगा। जब तक सूरज है, तब तक हमें यह ऊर्जा मिलती रहेगी, जो कोयले या गैस जैसे सीमित जीवाश्म ईंधन (fossil fuels) का एक शानदार विकल्प है।

5. कम रखरखाव (Low Maintenance)सोलर पैनल को बहुत ही कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। इन्हें साल में केवल कुछ बार साफ करने की जरूरत होती है और ये 25 से 30 सालों तक चलते हैं।

6. पर्यावरण के लिए अनुकूलसौर ऊर्जा पूरी तरह से स्वच्छ और हरित ऊर्जा (Green Energy) है। इसके उपयोग से कोई हानिकारक ग्रीनहाउस गैसें या प्रदूषण नहीं निकलता है, जिससे जलवायु परिवर्तन (Climate Change) से लड़ने में मदद मिलती है।6. संपत्ति का मूल्य (Property Value) बढ़ता हैजिन घरों में सोलर पैनल लगे होते हैं, उनका बाजार मूल्य (Real estate value) उन घरों की तुलना में अधिक होता है, जिनमें सोलर पैनल नहीं लगे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के झज्जर में सनसनीखेज मर्डर, कार सवार युवकों ने गोलियों से भून डाला युवक

Jhajjar Murder: हरियाणा के झज्जर जिले का सुबाना गांव गोलियां की तड़तड़ाहट से दहल गया। कार सवार बदमाशों ने दूसरी कार में बैठे एक युवक पर अंधाधुध गोलियां बरसा दी। करीब में 20 से ज्यादा गोलियां चलाई गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

अब सामने आएगा IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले सच! हरियाणा सरकार ने CBI को सौंपी जांच

IDFC First Bank Scam: हरियाणा के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले मामले में लगातार बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस मामले ने राज्य में घमासान मचा दिया है। अब केस की जांच के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

सपा नेता आजम खान को कोर्ट से झटका, 6 साल पुराने मामले में मिली 2 साल की सजा; 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगा

Jail Sentence To Azam Khan:सपा के वरिष्ट नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आजम खान को दोषी करार दिया है। आजम खान को 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast