Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: पीएम मोदी की अपील का असर, सूचना विभाग में शुरू हुआ “ऊर्जा बचाओ अभियान”

Uttarakhand News: पीएम मोदी की अपील का असर, सूचना विभाग में शुरू हुआ “ऊर्जा बचाओ अभियान”

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल और ईंधन के कम उपयोग को लेकर की गई अपील का असर अब उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है। देहरादून स्थित सूचना विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिन ऐसा निर्धारित किया है, जब वे निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल या साइकिल का उपयोग कर कार्यालय पहुंचेंगे। शनिवार को सूचना विभाग में इसका असर साफ देखने को मिला, जहां विभाग के निदेशक से लेकर तमाम अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए दफ्तर पहुंचे।

सूचना विभाग के निदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि वैश्विक हालात और ईंधन संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा बचाने की अपील की है, जिसके तहत विभाग ने शनिवार को “नो फ्यूल डे” के रूप में तय किया है। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन का उत्पादन सीमित है और वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत पर भी पड़ता है, ऐसे में सभी लोगों को इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी ने कहा कि यह पहल हरित क्रांति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जाएगा।

“नो व्हीकल डे” की प्रेरक शुरुआत

ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग में हर शनिवार को “No Vehicle Day” घोषित किया गया है। इस पहल को सार्थक बनाते हुए महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी स्वयं आज अपने घर से साइकिल चलाकर निदेशालय पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत का संदेश दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के झज्जर में सनसनीखेज मर्डर, कार सवार युवकों ने गोलियों से भून डाला युवक

Jhajjar Murder: हरियाणा के झज्जर जिले का सुबाना गांव गोलियां की तड़तड़ाहट से दहल गया। कार सवार बदमाशों ने दूसरी कार में बैठे एक युवक पर अंधाधुध गोलियां बरसा दी। करीब में 20 से ज्यादा गोलियां चलाई गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

अब सामने आएगा IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले सच! हरियाणा सरकार ने CBI को सौंपी जांच

IDFC First Bank Scam: हरियाणा के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले मामले में लगातार बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस मामले ने राज्य में घमासान मचा दिया है। अब केस की जांच के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

ऊर्जा संरक्षण का उदाहरण बना उत्तराखंड सूचना विभाग, सोलर पावर से बिजली खर्च में 2.38 लाख की कटौती

Uttarakhand News: ऊर्जा संरक्षण के लिए सूचना विभाग के द्वारा एक मिसाल पेश की गई है। जिसमें सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड के निदेशालय की छत पर सोलर पावर हाउस का निर्माण कराया गया है। जिससे सूचना विभाग का लगभग ढाई लाख रुपये कमर्शियल बिजली का बिल अब फ्री हो चुका है। सूचना विभाग को मात्र ₹12000 लगभग सर चार्ज देना होता है ऐसे में सूचना विभाग को लगभग दो लाख 238000 प्रति माह की बचत ऊर्जा संरक्षण करने की वजह से हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast