Search KhabarFast

Press ESC to close

Freebies Cases: फ्री योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों से किया ये सवाल

Freebies Cases: फ्री योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों से किया ये सवाल

Freebies Cases: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव से पहले दी जाने वाली मुफ्त योजनाओं यानी ‘फ्रीबीज’ पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने राज्य सरकारों से सवाल किया कि अगर वे “मुफ्त राशन, मुफ्त बिजली” जैसी योजनाएं बांटती रहेंगी, तो असली विकास कार्यों के लिए पैसा कहां से लाएंगी? मामले की सुनवाई उस समय हुई जब चुनावी राज्य Tamil Nadu की पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं को, उनकी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना, मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव रखा। इस पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई।

मुख्य न्यायाधीश ने किया ये सवाल

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि हम देश में कैसी संस्कृति बना रहे हैं? सुबह से मुफ्त खाना, फिर मुफ्त साइकिल, फिर मुफ्त बिजली और अब सीधे लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। सोचिए, इसका क्या असर होगा? कोर्ट ने कहा कि जो लोग सच में जरूरतमंद हैं, उन्हें सहायता देना सरकार का कर्तव्य है। लेकिन जो लोग भुगतान करने में सक्षम हैं, उन्हें भी बिना किसी भेदभाव के मुफ्त सुविधाएं देना ठीक नहीं है। अदालत ने पूछा कि क्या अब समय नहीं आ गया है कि राज्य सरकारें अपनी नीतियों की समीक्षा करें?

इन चीजों के लिए नहीं बचता पैसा

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हर राज्य को अपनी कमाई का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा विकास कार्यों पर खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई राज्य बजट घाटे की बात करते हैं और विकास के लिए पैसे की कमी बताते हैं, लेकिन चुनाव के समय मुफ्त योजनाएं बांटते रहते हैं। इससे बुनियादी ढांचे, अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों के लिए पैसा नहीं बचता।

मुफ्त योजना का देना होगा हिसाब

पीठ में शामिल न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने कहा कि अगर कोई राज्य मुफ्त योजना लागू करना चाहता है, तो उसे अपने बजट में साफ तौर पर बताना होगा कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा और कैसे खर्च होगा। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से इस सवाल का जवाब मांगा है कि मुफ्त बिजली देने के लिए फंड कहां से आएगा। साथ ही केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया गया है। मामला फिलहाल विचाराधीन है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

व्यापारी से 32 करोड़ा का सोना लूटा, कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित खगौल में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां बदमाशों ने लूट का एक नया तरीका अपनाते हुए दिनदहाड़े करोड़ों का सोना लूट लिया। जानकारी के मुताबिक,दानापुर रेलवे स्टेशन के पास खगौल ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यापारी से 17 किलो सोना लूट लिया। लूट की गई सोने की कीमत 32 करोड़ रुपए

भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का दिया गया था टास्क! कुशीनगर से पकड़े गए आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

Terror Conspiracy Exposed:दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार यानी 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक आतंकी को पकड़ा था। आतंकी को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आतंकी को एक दिन की रिमांड पर भेजा है। अभी तक की पूछताछ में आतंकी रिजवान ने बड़ा खुलासा किया है।

Aaj Ka Mausam: 7 अप्रैल को देशभर में बारिश! पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर; जानें दिल्ली-हरियाणा का मौसम

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है। इस सिस्टम की चरम गतिविधि 7 और 8 अप्रैल को रहने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast