
नई दिल्ली: आप ने अक्सर दुनिया के अजूबो-गरीब गांव के बारे में सुना होता जिसके बारे मे कहा जाता है कि इस गांव में दो देशों की सीमा लगता है जिसके कारण उस गांव के लोगों की सुबह दूसरे देश में होती है तो रात दूसरे देश में। ऐसे में आज हम आपको आपको एक आईलैंड के बारे में बताएंगे जिसमें दो देशों की सीमा लगती है और उस आइलैंड में 6 महीने एक देश के कानून चलते है तो अगले 6 महीने दूसरे देश के।
दोनों देशों के चलते है कानून
ये आइलैंड फ्रांस और स्पेन की सीमा पर बसा हुआ है। जिसमें 6 महीने फ्रांस के कानून लागू होते है तो अगले 6 महीने स्पेन के कानून। इतना ही नहीं इस आइलैंड में बिना किसी लड़ाई के शासन किया जा रहा है। इस आइलैंड को फीजैंट के नाम से जाना जाता है। इस आईलैंड में एक फरवरी से 31 जुलाई तक स्पेन के नियंत्रण में तो बाकी 6 महीने यानी एक अगस्त से 31 जनवरी तक फ्रांस के नियंत्रण में रहता है। खास बात है कि पिछले 350 सालों से दोनों देश इस परंपरा को निभा रहे हैं।
आइलैंड पर कोई नहीं रहता
बता दें कि दोनों देशों की सीमा के बीच एक बिदासो नदी भी बहती है हालांकि फीजैंट आईलैंड में कोई नहीं रहता है। इस आईलैंड पर खास दिनों को छोड़कर किसी को जाने की अनुमति भी नहीं होती है। आईलैंड के दोनों ओर फ्रांस और स्पेन की सेना तैनात रहती है। दोनों देशों के बीच में बसा यह आईलैंड काफी छोटा है। आईलैंड सिर्फ 200 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा है।
Leave a comment