
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर से संन्यास ले लिया था। वहीं आज वो 41वां जन्मदिन मनाना जा रहे है। इन दिनों एमएस धोनी लंदन में अपने परिवार के साथ रह रहे है। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची में 7 जुलाई 1981 में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी एवं इनकी माता का नाम देवकी धोनी है। एम.एस. धोनी का एक बड़ा भाई और एक बहन भी है। धोनी के भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी तथा बहन का नाम जयंती है। धोनी एक मध्यमवर्गी परिवार से थे। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पूर्ण की। धोनी के पिता एक स्टील बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।
वहीं बात उनकी शादी की करें तो एमएस धोनी ने स्कूल में एक साथ पढ़ने वाली साक्षी के साथ शादी की है। दरअसल सन् 2007 नवम्बर-दिसम्बर में टीम कोलकाता में पकिस्तान के खिलाफ मैच खेल रही थी जब धोनी की मुलाक़ात कोलकाता में ही साक्षी से हुई थी। उस समय भारतीय टीम एक होटल में ठहरी थी जहां पर साक्षी की मुलाक़ात धोनी से हुई। साक्षी को धोनी के सामने परिचित करने वाली युद्ध जीत दत्ता होटल की मेनेजर थी। जिस दिन धोनी और साक्षी मिले वो दिन साक्षी का होटल इंटर्नशिप का आखिरी दिन था, इसलिए साक्षी होटल छोड़ कर जा चुकी थी।
उसके बाद धोनी ने मेनेजर से साक्षी का नम्बर ले कर उनसे संपर्क करने की कोशिश की। जब धोनी ने उन्हें पहली बार मेसेज किया, तब साक्षी को लगा की कोई उनसे मज़ाक कर रहा है। बाद में जब उन्हें पता चला कि ये असल में धोनी ही है और भारतीय टीम के कप्तान बन चुके है, तब वे अपने आप पर भरोसा नहीं कर पा रही थी कि भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें मेसेज किये है। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और साक्षी को 2-3 महीने तक मनाने के बाद धोनी और साक्षी दोनों एक दुसरे को डेट करने लग गए और फिर साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली। धोनी की एक बेटी है ज़ीवा जो की अभी 5 साल की है।
एमएस धोनी के करियर की बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। एमएस धोनी अब तक के पहले और एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने ICC की तीनों ट्राफी जीती हैं। एमएस धोनी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले कप्तान हैं। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।धोनी ने 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं। इनमें से 9 सीएसके के लिए और 1 राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला है। धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 4 ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में धोनी ने एक ओवर फेंका और ट्रैविस डॉवलिन का विकेट अपने नाम किया था।
एमएस धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। एमएस धोनी का एक भाई भी है, हालांकि उन पर बनी मूवी में इसे नहीं बताया गया है। एमएस धोनी टी20 वर्ल्ड कप में 30 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। धोनी ने अपने करियर की शुरुआत फुटबॉल गोलकीपर के रूप में की थी। एमएस धोनी 30 जून 2017 को वनडे में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। एमएस धोनी को 2009 में पद्म श्री पुरस्कार और 2018 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Leave a comment