Search KhabarFast

Press ESC to close

'हमारे लिए यह बस एक और मैच है', पाक के खिलाफ मुकाबले से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

'हमारे लिए यह बस एक और मैच है', पाक के खिलाफ मुकाबले से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

Asia Cup Rising Stars : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अब 22 नवंबर को इंडिया-ए का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-ए से होगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले कप्तान तिलक वर्मा ने बड़ा बयान देकर साफ कर दिया है कि टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है।

तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर कहा

नेपाल के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर कहा, "हम बस अपनी बेसिक्स पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। हमारे लिए यह बस एक और मैच है।" तिलक के इस बयान से साफ है कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच को भी बाकी मैचों की तरह ही सामान्य मैच मानकर खेलेगी और अपना नेचुरल खेल दिखाएगी।तिलक वर्मा ने इस दौरान नेपाल के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले कुमार कुशाग्र की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं था, लेकिन कुशाग्र ने जिस तरह से मेरे साथ मिलकर बल्लेबाजी की, उसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया। वहीं अंत में सूर्यांश ने पारी को शानदार तरीके से फिनिश किया, जो टीम के लिए काफी अहम था।

Also read: बिना फाइनल खेले ही पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने ट्रॉफी सेरेमनी का किया बहिष्कार

अभिषेक-वैभव पर रहेंगी नजरें

नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंडिया-ए की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे। अभिषेक के बल्ले से सिर्फ 9 रन निकले थे, जबकि वैभव ने 26 रनों की पारी खेली थी। अब पाकिस्तान-ए के खिलाफ होने वाले महामुकाबले में इस ओपनिंग जोड़ी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। फैंस को दोनों से बड़ी और धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी।बता दें कि दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है और दोनों ही टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: केएल राहुल के शतक और पंत-गिल की तूफानी बल्लेबाजी से भारत मजबूत, पहली पारी में 118 रन की बढ़त

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। केएल राहुल के शानदार शतक और शुभमन गिल, ऋषभ पंत व देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे मुकाबले में भारत को पहली पारी के आधार पर 118 रन की बढ़त मिल गई है। न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 368 रन पर सिमट गई थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast