कीमत एक लाख रुपए...भारत के इस राज्य में बिकती है दुनिया की महंगी चाय!

कीमत एक लाख रुपए...भारत के इस राज्य में बिकती है दुनिया की महंगी चाय!

नई दिल्ली: भारत में हर घर की सुबह एक कप चाय के साथ होती है। कई बार तो चाय के बिना लोगों बेड से नीचे पैर भी नहीं रखते है इन सबसे से पता चलता है कि चाय लोगों के जीवन का एक हिस्सा है जिसके ना करने से दिन अच्छा नहीं जाता है। वहीं चाय की कीमत की बात करें तो 100-150के बीच में चायपत्ति का पैकेट मिल जाता है। जो घरों में एक महीन तक चलता है। वहीं बाहर चाय पीएं तो हमें 10से 20रूपये में चाय पिने को मिल जाती है लेकिन आज हम जिस चाय की बात बताएंगे उसकी कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे।

भारत की सबसे महंगी चायपत्ति

आप लोगों ने दुनिया में मंहगी से मंहगी चाय के बारे में सुना होगा जिसमें से एक चाय के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे है और इसकी कीमत लाखों रूपये है। ये चाय भारत के असम राज्य़ उगाई जाती है। यह चाय असम के गोलाघाट जिले में उगाई जाती है। जो एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी रही है। इस चाय को पभोजन गोल्ड टी के नाम से पहचाना जाता है।

पभोजन टी पीने में स्वादिष्ट होती है। इस चायपत्ति को दूसरी खेप के चुनिंदा उपरी पत्तों को तोड़कर बनाया जाता है। ये पत्तियां बाद में सुनहरे रंग की हो जाती हैं और पेय में एक बेहतरीन रंग आ जाता है। यह टी खास सुगंध के लिए भी प्रसिद्ध है। खास देखरेख में इस चाय की खेती की जाती है। इस खास चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इनमें बायोएक्टिव कम्पाउंड्स पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र के असर और मोटापे को रोकते हैं।

Leave a comment