Farooq Abdullah Released From Detention: फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी खत्म, 7 महीने बाद हुए रिहा

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला रिहा हो गए हैं. केंद्र सरकार ने फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी खत्म कर रिहा के आदेश दे दिए हैं. फारूक अब्दुल्ला को करीब 7 महीने रिहा करने का आदेश जारी किया गया है. बता दें कि फारूक अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर अनुच्छेद-370 हटने के बाद 5 अगस्त से ही नजरबंद कर दिया गया था. वो अपने ही घर में पिछले 7 महीने से नजरबंद थे.
फारूक अब्दुल्ला की रिहाई के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए है. सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारुक अब्दुल्ला के पीएसए को समाप्त कर दिया है. इसी के साथ ही उन्हें तत्काल रिहा भी कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही फारुख अब्दुल्ला समेत उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जैसे कई नेताओं को नजरबंद किया हुआ है, जिसमें से फारुख अब्दुल्ला का पीएसए हटा लिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर के तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के रिहा के लिए करीब 8 विपक्षी पार्टियों ने केंद्र से मांग की थी. विपक्षी नेताओं इनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा था कि इस बात का अभी तक कोई सबूत नहीं है कि इन नेताओं की गतिविधियों ने राष्ट्रीय हितों को खतरे में डाला हो.
Leave a comment