फिर से केंद्र सरकार पर गरजने के लिए तैयार हुए किसान, इस पार्टी के साथ मिलकर निकाला मुहूर्त

फिर से केंद्र सरकार पर गरजने के लिए तैयार हुए किसान, इस पार्टी के साथ मिलकर निकाला मुहूर्त

नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा ने राजस्थान में एंट्री का आज दूसरा और आखिरी दिन हैं। इस दौरान कांग्रेस की ओर से एक घोषण की गई हैं। जिसमें कहा गय़ा हैं कि नौ दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय स्तर की रैली आयोजित की जाएंगी। बता दें कि कल से यानी 7 दिसंबर से संसद सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र में कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर बात कर सकती हैं।

दरअसल भारत जोड़ो यात्रानेउत्तर भारत में एंट्री मार ली हैं। वहीं आने वाले दिनों में भारत जोड़ो यात्राउनराज्यों से गुजरेगी, जहां किसान आंदोलन का ज्यादा असर देखने को मिला था। वहीं आज अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम 14 मांगों वाला एक पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया हैं कि कॉरपोरेट सेक्टर का 10 लाख करोड़ रुपये का ऋण माफ कर सकते हैं, तो किसानों का क्यों नहीं। देश का किसान कर्ज में डूबा है और आत्महत्या करने पर मजबूर है। सुखपाल सिंह खैरा का दावा है कि इस रैली में देशभर से भारी संख्या में किसान शामिल होंगे।

पत्र में की ये मांग

  • कानूनी तौर से न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देना चाहिए।
  • एमएसपी के लिए कानूनी तौर पर गारंटी देने के लिए नई कमेटी गठित होने चाहिए।
  • कॉरपोरेट सेक्टर की तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए।
  • खेतिहर मजदूरों का ऋण पूर्णतया माफ किया जाए।
  • इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 को वापस लिया जाए।
  • गिरफ्तार किए गए बेकसूर किसानों को रिहा किया जाए।
  • किसानों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमें खारिज हों।
  • किसानों पर प्राकृतिक आपदाओं से राहत देने के लिए कारगर बीमा योजना शुरू हो।
  • लखीमपुर खीरी का मुख्य साजिशकर्ता एवं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए।
  • सभी राज्यों में किसान आंदोलनों के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे रद्द किए जाएं।
  • किसान आंदोलनों में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजे के साथ नौकरी देने का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।
  • सभी छोटे, लघु, मध्यम किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह की किसान पेंशन योजना आरंभ की जाए।

Leave a comment