Haryana News: कांग्रेस ने हरियाणा की 8 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बृजेंद्र और श्रुति चौधरी का कटा पत्ता

Haryana News: कांग्रेस ने हरियाणा की 8 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बृजेंद्र और श्रुति चौधरी का कटा पत्ता

चंडीगढ़:  हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर आखिरकार कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार आठ सीटों पर 6 नए चेहरों को मौका दिया है। रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को टिकट दिया गया है। वहीं कुमारी शैलजा को सिरसा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं करनाल से दिव्यांशु बुद्धि राजा को मनोहर लाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया है।

हरियाणा में लोकसभा सीटों के लिए कई दौर की बैठकें हुई। इसके बाद बीती रात कांग्रेस ने हरियाणा की आठ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा से कुमारी शैलजा, भिवानी-महेंद्रगढ से राव दान सिंह को टिकट दिया गया। हिसार से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, अंबाला से वरुण मुलाना, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कांग्रेस ने गुरुग्राम लोक सभा सीट पर को होल्ड पर रखा दिया है। बता दें कि कांग्रेस इस बार नौ सीटों पर चुनाव लडेंगी। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता को कांग्रेस ने समर्थन दिया है।

बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस ने दिया झटका

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए वीरेंद्र सिंह के बेटे को बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने हाल ही में भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। इसके साथ ही , भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी की टिकट काटकर राव दान सिंह को दिया गया है। आपको बता दें कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान किया जाएगा। साथ ही 4 जून को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a comment