Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live Update: मणिपुर और त्रिपुरा में भारी मतदान, UP में 5 बजे तक 52% वोटिंग, जानें अपने राज्य का हाल

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live Update:   मणिपुर और त्रिपुरा में भारी मतदान, UP में 5 बजे तक 52% वोटिंग, जानें अपने राज्य का हाल

Lok Sabha Election 2024Phase 2 Voting Live Update:  देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चरण में 13राज्यों की 88लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इस चरण में राहुल गांधी, हेमा मालिनी समेत कई दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। इसके साथ ही इस चरण में केरल की सभी 20सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7बजे से शाम 6बजे तक मतदान किया जाएगा।

दूसरे चरण में देश के राज्यों की 88सीटों पर मतदान किया जा रहा है। साथ ही मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है। इस चरण में केरल की सभी 20सीटों पर मतदान किया जा रहा है। कर्नाटक(14), राजस्थान (13), उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8,मध्य प्रदेश (6) असम और बिहार में 5-5पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है। मतदान को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

5 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?

असम - 70.66 फीसदी

बिहार - 53.03 फीसदी

छत्तीसगढ़ - 72.13 फीसदी

जम्मू - 67.22 फीसदी

कर्नाटक  - 63.90 फीसदी

केरल - 63.97 फीसदी

मध्य प्रदेश - 54.83 फीसदी

महाराष्ट्र - 53.51 फीसदी

मणिपुर - 76.06 फीसदी

राजस्थान - 59.19 फीसदी

त्रिपुरा - 76.49 फीसदी

यूपी - 52.64 फीसदी

पश्चिम बंगाल - 71.84 फीसदी

दोपहर 3 बजे तक त्रिपुरा में हुआ 68.92% मतदान

असम- 60.32% , बिहार- 44.24% , छत्तीसगढ़ – 50.93%, जम्मू – 57.76% , केरल– 51.64% , मध्य प्रदेश – 46.50% , महाराष्ट्र– 43.01% , मणिपुर– 68.48% , राजस्थान – 50.27% , त्रिपुरा-68.92% , यूपी–44.13% , पश्चिम बंगाल–60.60% , कर्नाटक- 50.93%

1बजे तक कहां कितनी वोटिंग?

असम - 46.31प्रतिशत

बिहार - 33.80प्रतिशत

छत्तीसगढ़ - 53.09प्रतिशत

जम्मू - 42.88प्रतिशत

कर्नाटक  - 38.23प्रतिशत

केरल - 39.26प्रतिशत

मध्य प्रदेश - 38.96प्रतिशत

महाराष्ट्र - 31.77प्रतिशत

मणिपुर - 54.26प्रतिशत

राजस्थान - 40.39प्रतिशत

त्रिपुरा - 54.47प्रतिशत

यूपी - 35.73प्रतिशत

पश्चिम बंगाल - 47.29 प्रतिशत

दूसरे दौर में किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?

- BJP 70

- कांग्रेस 70

- BSP 74

- CPM 18

- CPI 5

- JDU 5

- RJD 2

- SP 4

11बजे तक का मतदान प्रतिशत

सुबह 11बजे तक UP में 24%वोटिंग हो चुकी है। त्रिपुरा में सबसे अधिक मतदान की खबर है। त्रिपुरा में 36फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। मणिपुर में भी अच्छी वोटिंग की खबर है। वहीं, सबसे कम महाराष्ट्र में 18.83%वोटिंग हुई है।

बंगाल में फिर हुई हिंसा

एक बार फिर पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबर सामने आई है। TMC और BJP वर्कर्स में बंगाल के बालूरघाट में झड़प हुई है। BJP ने TMC पर मारपीट करने के साथ वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो भी BJP ने जारी किया है। भाजपा नेता मजूमदार की पुलिस के साथ भी झड़प हुई है।

नोएडा में EVM हुआ खराब

नोएडा सेक्टर 66मामूरा में बूथ नंबर 161पर EVM खराब है। जो मशीन दोबारा लाई गई थी वह भी खराब हो गई है

किस राज्य में अब तक कितना हुआ मतदान?

असम- 9.71%, बिहार- 9.65%, छत्तीसगढ़ - 15.42% , जम्मू कश्मीर- 10.39% , कर्नाटक- 9.21% , केरल- 11.90%, मध्य प्रदेश- 13.82% , महाराष्ट्र- 7.45%, मणिपुर- 15.49% , राजस्थान- 11.77% , त्रिपुरा- 16.56% , उत्तर प्रदेश- 11.67 , पश्चिम बंगाल- 15.68%

PM मोदी ने की मतदाताओं से अपील

'जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!'

हम पिछले 2साल से तैयारी कर रहे हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त

CEC राजीव कुमार ने कहा,  हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मतदाताओं के लिए पेयजल, पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं को बाहर निकल कर मतदान करने की जरूरत है। सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है... कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी।

Leave a comment