
Diego Turtle Became Famous In The World: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कछुआ की चर्चा हो रही है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि इस कछुआ के अबतक 800 से ज्यादा बच्चे है और उसकी उम्र 100 साल हो गई है। हालांकि इस कछुआ को रिटायर कर दिया गया है औक एक वीरान जगह पर छोड़ दिया है। दरअसल हम बात करें रहे है डिएगो नाम के कछुआ के बारे में। जो लैटिन अमेरिका देश के इक्वावाडॉर में रहता है।
इस कछुआ के बारे में कहा जाता है कि इसका इस्तेमाल विशाल चेलोनोइडिस हुडेंसिस प्रजाति के कछुआ को बचाने के लिए किया गया है। वहीं चेलोनोइडिस हुडेंसिस के कछुआ विलुप्त होने की कगार पर आ चुके थे। इसी दौरान इस तरह के प्रजाती को बचाने के लिए एक प्रोग्राम चलाया गया, जिसमें चेलोनोइडिस हुडेंसिस के लिए गलापागोस द्वीप के कछुआ की जरूरत थी। जिसके बाद बच्चे पैदा करने के मुहिम में डिएगो को चुना गया। इसने अकेले 800बच्चे पैदा करने में सफलता हासिल की। अभी इसकी उम्र 100साल है।
बच्चे पैदा करने में डिएगो का बड़ा हाथ है इसने बच्चों की कुछ संख्या का 40 फीसदी बढ़ाई है। बता दे कि चेलोनोइडिस हुडेंसिस के प्रजनन सेंटर को फाउस्तोक लल्लेगरेना सेंटर में पिछले कई दशकों से चलाया जा रहा था। डिएगो को साल 2020में रिटायर कर दिया गया है। वहीं इस कछुआ की उम्र 200 सालों की होती है। डिएगो कछुआ का वजन करीब 80 किलो है। इसकी लंबाई 35 इंच है, पूरी तरह से खड़ा कर देने पर ये 5 फुट का हो जाता है।
Leave a comment