25.20 करोड़ में बिकने के बाद भी ग्रीन को नहीं मिलेंगे पूरे पैसे? बाकी बची रकम का क्या होगा

25.20 करोड़ में बिकने के बाद भी ग्रीन को नहीं मिलेंगे पूरे पैसे? बाकी बची रकम का क्या होगा

Cameron Green: आईपीएल 2026 के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन जारी है। इस मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है। एक बार से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर पैसे बरसाए गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा है। इतनी मोटी रकम देखकर आए भी चक्कर खा जाएंगे लेकिन, रुकिए कैमरन ग्रीन को पूरी रकम नहीं मिलेगी। इसके पीछे की वजह क्या है चलिए जानते हैं। 

64.30 करोड़ रुपए लेकर कोलकाता ऑक्शन में उतरी थी। फिर क्या था खिलाड़ियों पर दनादन पैसे लुटाए। तेज गेंदबाजों के लिए हमेशा से बड़ी बोलियां लगती रही है। इसी को देखते हुए ग्रीन पर पैसों की बारिश होती देख हैरानी नहीं होनी चाहिए।

ग्रीन को नहीं मिलेंगे पूरे पैसे

भले ही कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया हो लेकिन उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। बोली की रकम और खिलाड़ियों की सैलरी दोनों अलग-अलग होदा। जिसमें बोली की रकम को टीम के  कुल सालाना खिलाड़ी के वेतन में से काटा जाएगा। नए नियम के मुताबिक कोई भी विदेशी खिलाड़ी 18 करोड़ रुपए से ज्यादा नहीं कमा सकते हैं। चाहे बोली ज्यादा भी क्यों न लगे। यह आईपीएल के अधिकतम शुल्क नियम के कारण है। जिसमें किसी भी विदेश खिलाड़ी की मिनी ऑक्शन सैलरी इन दो में से कम राशि तक सीमित रहती है।

आईपीएल में ग्रीन का रिकॉर्ड

कैमरन ग्रीन ने अब तक आईपीएल में 29 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 707 रन बनाए हैं और 16 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में उन्होंने एक शतक भी लगाए हैं। बता दें कि ग्रीन ने मुंबई इंडियस के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। वह आरसीबी की तरफ से भी खेल चुके हैं। हालांकि, पीठ में चोट के कारण 2025 में वह नहीं खेल पाए थे। अब एक बार फिर उन्होंने आईपीएल में वापसी की है। वापसी करने से पहले उन्होंने कहा था वह कि गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Leave a comment