Search KhabarFast

Press ESC to close

नीतीश कुमार इस दिन देंगे सीएम पद से इस्तीफा, बिहार को बाय बोलकर दिल्ली का करेंगे रुख

नीतीश कुमार इस दिन देंगे सीएम पद से इस्तीफा, बिहार को बाय बोलकर दिल्ली का करेंगे रुख

Nitish Kumar Resignation Date: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में नामांकन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि वह अपने मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे। अब सूत्रों की जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद वह राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा, जेडीयू कोटे से एक और डिप्टी CM होंगे। हालांकि, गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहेगा।

जेडीयू के बीच बातचीत से हुआ तय

जानकारी में बताया गया कि 16 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए औपचारिक रूप से चुने जाएंगे। इसके बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी। नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। बीजेपी और जेडीयू के बीच लंबी बातचीत के बाद ये तय हुआ कि नीतीश कुमार संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा का नामांकन भरा था।

जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार

इस बीच, निशांत कुमार को औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल किया गया है। वह लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और राज्य में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने सीमांचल में अपने हालिया भाषण में पार्टी नेताओं लेसी सिंह और विजय कुमार चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अब ये लोग ही बिहार की अगुवाई करेंगे। यह संकेत माना जा रहा है कि पार्टी के अंदर पदों और जिम्मेदारियों के बंटवारे के बाद राज्य का प्रशासन नए नेतृत्व के हाथ में जाएगा।

राज्य में इस बदलाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है और सभी की निगाहें अब आगामी अप्रैल की तारीखों पर हैं, जब नीतीश कुमार राज्यसभा में जाएंगे और नए मुख्यमंत्री तथा डिप्टी CM की घोषणा होगी। इस बदलाव के बाद बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें