Search KhabarFast

Press ESC to close

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर लगेगी लगाम! अमित शाह को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर लगेगी लगाम! अमित शाह को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

A Committe Headed By Amit Shah:मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कई देशों में ईंधन और तेल की भारी किल्लत देखी जा रही है। भारत में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने एक कमेटी भी गठित की है। जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। 

पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से हो इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में एक कमेटी बनाई है। तीन मंत्रियों की कमेटी में एस.जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को भी शामिल किया गया है। 

गैस के लिए लोगों की भीड़ 

बता दें कि देश के कई बड़े शहरों में गैस के लिए लोग लंबी-लंबी कतारे लगा रहे हैं। लोग गैस सिलेंडर के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे हैं। ये स्थिति मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण बनी हुई है। इन खबरों ने आम जनता के मन में यह डर बैठ गया है कि आने वाले समय में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुक सकती है या महंगे हो सकते हैं। इस घबाराहट में लोग समय से पहले गैस स्टॉक कर लेना चाहते हैं। जिससे कारण बाजार में गैस के लिए लोग लंबी-लंबी लाइने लगा रहे हैं। 

सरकार ने साफ की स्थिति

दूसरी तरफ सरकार की तरफ से इन सभी आशंकाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि देश में गैस और तेल का स्टॉक है और सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालातों का भारत की घरेलू सप्लाई पर कोई असर नहीं होगा। गैस आपूर्ति पहले की तरह सामान्य रूप से जारी रहेगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक होने से बचें। उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तम नगर हिंसा मामले में MCD की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर का अवैध हिस्सा ढहाया

दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उत्तम नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को निगम की टीम ने होली के दौरान हुए हिंसक झगड़े के एक आरोपी के घर के अवैध हिस्सों को तोड़ दिया।

शिव भक्त शुरू कर दें कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी, रजिस्ट्रेशन ओपन; जानें पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

भगवान शिव के पवित्र धाम कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर साल हजारों श्रद्धालु इस दिव्य यात्रा में शामिल होने का सपना देखते हैं, और अब 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का मौका मिल गया है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ गिर सकता है तापमान

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 1 और 2 मई को तापमान में गिरावट के साथ 16 राज्यों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast