Search KhabarFast

Press ESC to close

रिश्ते हो गए तार-तार! बेरहम बाप ने बेटी की तलवार से की हत्या, पत्नी को भी सुलाया मौत की नींद

रिश्ते हो गए तार-तार! बेरहम बाप ने बेटी की तलवार से की हत्या, पत्नी को भी सुलाया मौत की नींद

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर से जो खबर आई है वाक्य वह दिल को दहला देने वाली है। यहां एक बाप ने रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया। शख्स ने घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  

यह वारदात 12 मार्च के तड़के सुबह हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ वक्त से विवाद चल रहा था। गुरुवार यानी 12 मार्च को ये विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स ने गुस्से में आकर पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। 

तलवार से पत्नी की हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले अपनी पत्नी पर तलवार से हमला किया। हमला इतना खतरनाक था कि मौके पर महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा और उसकी रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा         

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कई अन्य पहलु भी सामने आ सकते हैं। शुरुआती जाच में ये स्पष्ट हुआ है कि पति-पत्नी के बीच पिछले करीब 2 महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते आए दिन दोनों में लड़ाई होती थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी सघन जांच की जा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime News: द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Delhi Crime News:  राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले पुलिस ने गोल्ड चेन स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेटें और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast