Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कल होगी जारी, जानें बैंक खाते में पैसे चेक करने का तरीका

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कल होगी जारी, जानें बैंक खाते में पैसे चेक करने का तरीका

PM Kisan Yojana: देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त कल यानी 13 मार्च 2026 को जारी होने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं, यानी सालाना कुल 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। इस बार की किस्त गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की जाएगी। कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा और इसके बाद किसानों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

SMS के जरिए मिलती है जानकारी

किसानों को किस्त मिलने के बाद सरकार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजती है। इसके साथ ही बैंक भी खाताधारकों को SMS के जरिए जानकारी देता है कि उनके खाते में 2,000 रुपये की किस्त आ गई है। अगर किसी किसान को सरकार या बैंक की ओर से मैसेज नहीं मिलता है, तो वह खुद भी यह चेक कर सकता है कि पैसा आया है या नहीं। इसके लिए किसान अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर बैलेंस चेक कर सकते हैं। एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालकर यह देखा जा सकता है कि खाते में किस्त के 2,000 रुपये आए हैं या नहीं।

बैंक जाकर ऐसे कर सकते हैं पता

इसके अलावा किसान अपने बैंक जाकर पासबुक प्रिंट करवा कर भी यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें किस्त का लाभ मिला है या नहीं। पासबुक में सीधे ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड देखकर किसान आसानी से पुष्टि कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इस योजना का मकसद देश के गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है। अब तक योजना की कुल 21 किस्तें किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी हैं। इस बार 22वीं किस्त के साथ लाखों किसानों को लाभ मिलेगा।

किसान योग्य होना जरूरी

योजना में शामिल होने के लिए किसान पात्र होना जरूरी है। योजना का लाभ सीधे बैंक खाते में जाता है, इसलिए किसान को कहीं से राशि लेने के लिए अलग से प्रयास करने की जरूरत नहीं होती। इस तरह पीएम किसान योजना देश के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद कर रही है। किसानों से अपील की जाती है कि वे योजना से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही लें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें