Search KhabarFast

Press ESC to close

Rule Changes: LPG से लेकर बैंकिंग तक...01 मई से होंगे बड़े बदलेगा, आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर? यहां जानें सबकुछ

Rule Changes: LPG से लेकर बैंकिंग तक...01 मई से होंगे बड़े बदलेगा, आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर? यहां जानें सबकुछ

New Rules from 01 May: कल से यानी मई का महीना शुरु हो जाएगा। इसी के साथ आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेन-देन को प्रभावित करने वाले कई जरूरी नियम लागू हो जाएंगे। बता दें, हर महीने के शुरुआत की तरह इस बार भी LPG बुकिंग से लेकर क्रेडिट कार्ड के चार्जेस और डिजिटल सुरक्षा तक के नियमों में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। तो चलिए 01 मई से होने वाले छोटे-बड़े बदलाव के बारे में जानते हैं।

1. LPG सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के नए नियम

शहरी क्षेत्रों में पहले 21 दिन के अंदर दूसरा बुक किया हुआ LPG सिलेंडर मिल जाता था। लेकिन अब नए नियमें के तहत दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल अनिवार्य होगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह गैप 45 दिन तक हो सकता है। इसी के साथ अब आपको डिलीवरी के समय OTP आधारित वेरिफिकेशन कोड बताना होगा। बिना OTP दिए डिलीवरी एजेंट सिलेंडर नहीं देगा। सब्सिडी वाले कनेक्शन के लिए आधार eKYC अपडेट करना जरूरी होगा। PNG उपलब्ध क्षेत्रों में LPG कनेक्शन सरेंडर करने पर जोर बढ़ेगा।

2. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

SBI Card समेत कई बैंक 1 मई से लेट पेमेंट चार्ज, एनुअल फीस और रिवॉर्ड पॉइंट्स पॉलिसी में संशोधन कर रहे हैं। लेट पेमेंट पर चार्ज बढ़ सकते हैं, जबकि कुछ यूटिलिटी बिल पेमेंट और रेंट ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कम हो सकते हैं। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त KYC की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा बैंक अब ₹5,000 से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर अनिवार्य SMS/ऐप नोटिफिकेशन भेजेंगे।

Also read: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी भयानक आग, जिंदा जलने से 5 लोगों की मौत

3. UPI और बैंकिंग ट्रांजेक्शन में बढ़ी सुरक्षा

डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को सभी UPI, नेट बैंकिंग और कार्ड ट्रांजेक्शन पर सख्ती से लागू किया जाएगा। किसी भी तरह के अनजान ट्रांजेक्शन पर तुरंत अलर्ट का नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। साथ ही ब्लॉक करने की सुविधा पर भी तेजी से काम किया जाएगा।

4. ऑनलाइन गेमिंग और निवेश नियमों में बदलाव

01 मई से ऑनलाइन गेमिंग के नए नियमों के तहत Online Gaming Authority of India का गठन होगा। रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सख्त KYC, टैक्स कंप्लायंस और कंटेंट रेगुलेशन लागू होगा। आसान शब्दों में समझें तो जिन प्लेटफॉर्म पर पैसे से जुड़े गेम खेले जाते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।

5. PAN और अन्य वित्तीय KYC अपडेट जरूरी

PAN कार्ड से जुड़े नियमों में सख्ती की जाएगी। इसके लिए KYC अपडेट कराना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री हुई महंगी, कमर्शियल वाहनों पर ECC चार्ज बढ़ा

दिल्ली की हवा एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह धुंध नहीं बल्कि सरकार का सख्त फैसला है। अब राजधानी में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहनों को ज्यादा शुल्क देना होगा।

Aaj Ka Mausam: UP से बंगाल तक आंधी-तूफान का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली समेत देशभर का मौसम

उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast