Search KhabarFast

Press ESC to close

32 साल के एक्टर और 21 की हसीना... तलाकशुदा हीरो संग अशनूर की बढ़ती नजदीकियों पर अमाल ने उठाए सवाल!

32 साल के एक्टर और 21 की हसीना... तलाकशुदा हीरो संग अशनूर की बढ़ती नजदीकियों पर अमाल ने उठाए सवाल!

Bigg Boss 19: भाईजान उर्फ़ सलमान खान का शो बिग बॉस 19 इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। हर दिन शो में नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में फैंस की फेवरेट जोड़ी और घर के सबसे मजबूत दोस्त, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बीच किचन ड्यूटी को लेकर बहसबाज़ी देखने को मिली।

अभिषेक क्यों हुए अशनूर से नाराज़?

ताज़ा एपिसोड में अभिषेक और अशनूर के बीच तकरार हुई। दरअसल, जब भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी ने किचन ड्यूटी करने से मना कर दिया, तो अभिषेक ने खुद आगे बढ़कर खाना बनाने की ज़िम्मेदारी ली। अशनूर ने भी कुकिंग में मदद करने की बात कही और दोनों ने मिलकर पूरे घर के लिए खाना तैयार किया। लेकिन अशनूर ने बाद में कहा कि वह भी कुकिंग टीम का हिस्सा थीं, जिस बात को लेकर अभिषेक नाराज़ हो गए। हालांकि, थोड़ी बहसबाज़ी के बाद दोनों ने आपस में बात करके अपने मतभेद दूर कर लिए और फिर से अच्छे दोस्त बन गए।

अमाल और नीलम ने उठाए सवाल, बताया नकली रिश्ता

रियलिटी शो में अभिषेक और अशनूर की बढ़ती नजदीकियों पर अब सवाल उठने लगे हैं। मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने दोनों की दोस्ती को बनावटी करार देते हुए कहा कि ये सिर्फ एक ड्रामा है, जैसे कोई टीवी सीरियल चलता हो। उन्होंने कहा – “पब्लिक भी बेवकूफ है, सबको ये झूठ पसंद आ रहा है। भारतवासियों, ये लोग तुम्हें धोखा दे रहे हैं। कुछ भी असली नहीं है।” अमाल के बयान के बाद घर की एक और सदस्य नीलम ने भी हां में हां मिलाते हुए कहा कि सब एक्टिंग है, और जब देखो तब मेकअप में कैमरे के सामने दिखते हैं।

अशनूर-अभिषेक की जोड़ी पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

घर के बाकी सदस्यों जैसे नीलम, फरहाना और अमाल को लगता है कि अशनूर और अभिषेक का रिश्ता सिर्फ शो में टिके रहने की चाल है। कई बार उन्हें यह कहते सुना गया है कि दोनों की दोस्ती सच्ची नहीं है। इसके बावजूद, अभिषेक और अशनूर एक-दूसरे का साथ निभाते दिख रहे हैं और घरवालों की बातों का ज्यादा असर उन पर नहीं दिखता। फैंस के बीच यह जोड़ी काफी पॉपुलर हो रही है, उनकी छोटी-छोटी नोकझोंक भी दर्शकों को पसंद आ रही है। खासकर अभिषेक को दर्शक एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देख रहे हैं और उनकी ईमानदारी लोगों को पसंद आ रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं।

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

'गद्दी है तो हम हैं...' बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, 'Mirzapur: The Movie' के टीज़र डेट का ऐलान

Mirzapur: The Movie Teaser: फोन स्क्रीन पर नहीं, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्ज़ापुर का भौकाल, ये इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। ये फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म के टीज़र की की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है। जिससे 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का टीज़र गुरुवार, 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast