Search KhabarFast

Press ESC to close

Samay Raina की फिर बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर ने जारी किया दूसरा समन

Samay Raina की फिर बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर ने जारी किया दूसरा समन

India's Got Latent Controversy Samay Raina: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने आज उन्हें दूसरा समन भेजा है। दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से समय रैना को आज 17मार्च को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। लेकिन वह पेश ही नहीं हुए। जिसकी वजह से समय रैना को दूसरा समन जारी हुआ है। अब उन्हें 19मार्च को बयान दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान देने का अनुरोध 

बता दें, इस शो के सिलसिले में जब सबसे पहले समय रैना को बुलाया गया था, तब वह अमेरिका में थे। इसलिए वह पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान देने का अनुरोध किया था। लेकिन साइबर सेल ने उनका यह अनुरोध खारिज कर दिया था। साइबर सेल ने उनसे व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया था।

क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी की वजह?

बता दें, कुछ समय पहले रणवीर इलाहाबादिया यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में जज के तौर पर शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने माता-पिता पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी की वजह से माहौल गरमा गया और जमकर हंगामा हुआ। रणवीर की टिप्पणी की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया। इसके बाद इस संबंध में रणवीर के साथ समय रैना के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

रणवीर मांग चुके हैं माफी

शो के दौरान किए गए कमेंट को लेकर लोग रणवीर इलाहाबादिया की आलोचना कर रहे है। बीते कुछ समय पहले रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कमेंट के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा कि उनका कमेंट बहुत गलत था। कॉमेडी करना उनका काम नहीं है। इसलिए उन्होंने सभी से माफी मांगी हैं।

विवाद पर क्या बोले थे समय रैना?

रणवीर इलाहाबादिया के बाद समय रैना ने भी लोगों से मांफी मांगी हैं। इस विवाद पर उन्होंने कहा था कि उन्होंने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सारे वीडियोज को हटा दिए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाने और उनके साथ अच्छा समय बिताना था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast