Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

हुड्डा ने कहा कि जब पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ती है तो दूसरी चीजें भी महंगी होती है। LPG के छोटे गैस सिलेंडर की कीमत इतनी बढ़ गई प्रवासी मजदूर शहर छोड़ का अपने गावों में जा रहे है, आज मंहगाई की दर प्रदेश में 8.5 के करीब हो गई है। वहीं प्रदेश सरकार पेट्रोल डीजल पर वेट भी कम नहीं कर रहे है सरकार राहत देने की बजाय लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है।

हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है- हुड्डा

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि सरकार देश में आर्थिक संकट का डॉलर के कीमत में इजाफा का हवाला दे रही है, प्रदेश में स्कूल में टीचर नहीं है हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, हरियाणा में चुनाव आयोग द्वारा SIR पर बीजेपी की आज मीटिंग को लेकर बोले कि SIR करना कोई गलत नहीं है ठीक वोट कटने नहीं चाहिए जबकि गलत वोट जोड़ने नहीं देंगे। परसो कांग्रेस पार्टी की भी SIR को लेकर मीटिंग बुलाई गई है।

हुड्डा ने कसा तंज

पंजाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरों को लेकर हुड्डा ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे है। क्या मुख्यमंत्री में हिम्मत है वहां बोले कि हमारे SYL का पानी क्यों नहीं देते,क्या वे बोल पाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast