Search KhabarFast

Press ESC to close

Gurugram Murder: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला, गर्लफ्रेंड के कमरे से मिला शव

Gurugram Murder: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला, गर्लफ्रेंड के कमरे से मिला शव

Gurugram Murder: हरियाणा के गुरुग्राम में पत्नी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मधु नाम की महिला घर से भागी नहीं थी, बल्कि उसका पति अंकित उसे अपनी गर्लफ्रेंड के किराए के कमरे में लेकर गया था। वहीं उसकी हत्या कर शव को बाथरूम में छिपा दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित वारदात के बाद अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर से मधु का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। कमरे में तेज बदबू फैली हुई थी। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पिता ने लगाया आरोप लगाया

मधु के पिता अशोक ने आरोप लगाया है कि 21 मई को अंकित और उसके परिवार वाले उनके घर आए थे। उन्होंने झूठी कहानी सुनाई कि मधु घर से गहने और जेवर लेकर किसी के साथ भाग गई है। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन अगले ही दिन अंकित खुद गायब हो गया, जिससे परिवार का शक और बढ़ गया। परिजनों ने बताया कि मधु की शादी इसी साल 19 फरवरी को मानेसर गांव निवासी अंकित भगत से हुई थी। शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन अचानक 21 मई को मधु लापता हो गई। ससुराल पक्ष ने दावा किया कि वह जेवर लेकर भाग गई है।

पड़ोसियों ने दी परिवार को जानकारी

मधु के परिवार ने जब खुद तलाश शुरू की तो पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने मधु को उसके पति अंकित के साथ स्कूटी पर जाते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस ने अंकित की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अंकित ने दो साल पहले मानेसर बस स्टैंड के पास एक कमरा किराए पर लिया था, जहां उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ लिव-इन में रहती थी।

कमरे के बाथरूम से मिल शव

रविवार को पुलिस जब उस कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने के बाद बाथरूम से मधु का शव बरामद हुआ। पुलिस का शक है कि हत्या 21 या 22 मई की रात को की गई। मानेसर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की कई टीमें फरार अंकित और उसकी प्रेमिका की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Also read: Haryana News: हरियाणा में इस दिन से करवट लेगा मौसम, अगले चार दिनों तक लू की संभावना बरकरार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana IAS HCS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS HCS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana IAS HCS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS HCS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा में इस दिन से करवट लेगा मौसम, अगले चार दिनों तक लू की संभावना बरकरार

Haryana Weather: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast