Subsidy On Electric Tractor:हरियाणा की नायब सैनी सरकार किसानों को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल खेती की ओर बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों पर बड़ी सब्सिडी योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर 5 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा सकती है।
सरकार का मकसद किसानों की खेती लागत कम करना और उन्हें आधुनिक तकनीक से अग्रसर करना है। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का खेती में इस्तेमाल होने से तेल कम खर्च होगा, जिससे किसानों की फसल की लागत में कमी आएगी और उनकी आय बढ़ेगी।
ट्रैक्टर पर 5 लाख तक की सब्सिडी
जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में 45 हॉर्सपावर का इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर करीब 15 लाख रुपए में मिलेगा। हालांकि, हरियाणा सरकार ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों के साथ लगातार वार्ता कर रही है ताकि इसकी कीमत में लगभग 2 लाख रुपए की छूट मिल सके। अगर यह कटौती लागू होती है तो ट्रैक्टर की कीमत घटकर 13 लाख रुपए रह जाएगी। इसके बाद सरकार किसानों को 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी। ऐसे में किसानों को यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर करीब 8 लाख रुपए में उपलब्ध होगा। यह योजना छोटे और मध्यम किसानों के लिए राहत लेकर आएगी।, क्योंकि कम कीमत पर आधुनिक ट्रैक्टर खरीदने का मौका मिलेगा।
तेल खर्च में आएगी कमी
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का सबसे खास बात यह है कि इनमें डीजल की जरूरत नहीं पड़ती। पारंपरिक डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले ई-ट्रैक्टर बिजली से चलते हैं, जिससे किसानों का तेल कापी कम खर्च होगा। खेतों की जुताई, बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के दौरान किसानों को लंबे समय में बड़ी बचत होगी। डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच यह तकनीक किसानों के लिए बेहद किफायती मानी जा रही है। इससे खेती की लागत घटेगी और किसानों की आय बढ़ेगी।
प्रदूषण पर लगेगी लगाम
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का दूसरा बड़ा फायदा पर्यावरण को होगा। डीजल ट्रैक्टरों से निकलने वाला धुआं और हानिकारक गैसें वातावरण को प्रदूषित करती हैं। वहीं इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर प्रदूषण मुक्त होते हैं और स्वच्छ खेती को बढ़ावा देते हैं। इससे गांवों और कृषि क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता सुधर जाती है।
आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का कहना है कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किसानों को आधुनिक खेती की ओर तेजी से ले जाएंगे। उन्नत तकनीक से लैस ये ट्रैक्टर खेती के काम अधिक कुशलता से कर सकते हैं। इससे किसानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कम समय में ज्यादा काम किया जा सकेगा।
Also read: Haryana: हरियाणा में नीट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान
सरकार और कंपनियों के बीच चल रही चर्चा
हरियाणा सरकार ने हाल ही में ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों के साथ बैठक कर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों को सस्ता बनाने के उपायों पर वार्ता की है। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक किसान इन ट्रैक्टरों को खरीद सकें। इसी उद्देश्य से कंपनियों से कीमत में करीब 2 लाख रुपये तक कटौती करने पर बातचीत हो रही है। अगर यह योजना लागू होती है, तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। कंपनी की ओर से संभावित 2 लाख रुपये की कीमत कटौती और सरकार की 5 लाख रुपये की सब्सिडी मिलाकर किसानों को करीब 7 लाख रुपये का सीधा लाभ मिल सकता है।