Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा का झज्जर बना महिला नेतृत्व की मिसाल, बड़े पदों पर महिलाओं की मजबूत पकड़

Haryana News: हरियाणा का झज्जर बना महिला नेतृत्व की मिसाल, बड़े पदों पर महिलाओं की मजबूत पकड़

Haryana News: हरियाणा का झज्जर जिला आज नारी शक्ति के रूप में नई पहचान बनकर उभरा है। इस जिले में प्रशानसन, कानून- व्यवस्था, स्वास्थ्य और न्यायिक व्यवस्था जैसे अहम क्षेओं की जिम्मेदारी महिला अधिकारी संभाल रही हैं। हरियाणा का झज्जर जिला केवल प्रदेश नहीं पूरे देश के लिए मिशाल बनकर उभरा है। साथ ही इस बात को हकीकत कर दिखाया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के मुकाबले काम कर सकती हैं।

आइए जानते हैं इन महिलाओं के बारे में  

जिले में आईएएस वर्षा खनगवाल के उपायुक्त बनने के बाद पूरा प्रशासनिक ढांचा महिला नेतृत्व के तहत कार्य करता नजर आ रहा है। झज्जर में कई महत्वपूर्ण पदों पर महिला अधिकारी तैनात हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं।

जिले की उपायुक्त वर्षा खनगवाल के साथ एडीसी सलोनी शर्मा (IAS) प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं। वहीं कानून-व्यवस्था की कमान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में है, जहां DCP दीप्ति गर्ग और DCP धारणा यादव सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर भी महिला नेतृत्व का मजबूत असर दिखाई देता है। CTM रितु बंसीवाल, DDPO निशा तंवर, बेरी SDM रेणुका नांदल अहम जिम्मेदारियां निभा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का संचालन कर रही हैं।

इसके अलावा न्यायिक और सामाजिक कल्याण विभाग में भी महिला अधिकारी नेतृत्व कर रही हैं। चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट डॉ. मोनिका खनगवाल और जिला वेलफेयर ऑफिसर मंजू शर्मा अपनी भूमिकाओं के जरिए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।

झज्जर जिले में यह महिला अधिकारी टीम आज मजबूत नेतृत्व, सुशासन और महिला सशक्तिकरण की मिशाल बनकर लोगों के सामने आई है। यह यह तस्वीर दिखाती है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में नेतृत्व करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana HTET Exam: हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 13 और 14 जून को होगी परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

हरियाणा शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेशभर में एचटेट की परीक्षा 13 व 14 जून को होगी। उन्होंने बताया कि 13 जून को लेवल 1 की परीक्षा होगी वहीं 14 जून को लेवल 2 की परीक्षा होगी। 14 जून को मॉर्निंग लेवल 2 और इनविंग में लेवल 3 की परीक्षा संपन्न होगी।

Haryana News:इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगी लाखों की सब्सिडी, किसानों के लिए योजना लाने की तैयारी में हरियाणा सरकार

Subsidy On Electric Tractor:हरियाणा की नायब सैनी सरकार किसानों को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल खेती की ओर बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों पर बड़ी सब्सिडी योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर 5 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast