
OSCAR AWARD2023: इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड शो भारत के लिए बेहद खास रहा क्योंकि आरआरआर के फैंस को जिस चीज का इंतजार था वो खत्म हो गया और आरआरआर फिल्म के नाटू-नाटू सॉग्स को बेस्ट सॉग्स के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एक डॉक्यूमेंट्री को भी ऑस्कर अवॉर्ड मिला। ये तो बात हो गई अवॉर्ड मिलने वालों की लेकिन इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड से बॉलीवुड के सितारें शामिल होते है। हालांकि कुछ ही लोगों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है लेकिन जो लोग ऑस्कर अवॉर्ड से चूक जाते है तो क्या वह खाली हाथ शो से जाते है।
क्यों खाली हाथ जाते है नॉमिनेट लोग
बता दें कि जिन लोगों को ऑस्कर अवॉर्ड नहीं मिलता उनको खाली हाथ नहीं जाने दिया जाता है और ऑस्कर की यही सबसे बड़ी खास बात है। हर साल ऑस्कर में नॉमिनेशन पाने वाले हर इंसान को एक खास गिफ्ट दिया जाता है। इस गिफ्ट बैग की कीमत करोड़ों में होती है लेकिन क्या आप जानते हैं, इस बैग में ऐसा क्या खास चीजें शामिल होती हैं, जो इसे इतना महंगा बनाती है? चलिए आपको बताते हैं।
मिलता है खास किस्म का बैग
दरअसल इस ऑस्कर शो में हर नॉमिनेट लोगों को एक गिफ्ट दिया जाता है जिसकी कीमत 126,000 डॉलर आंकी गई है, जो तकरीबन एक करोड़ के करीब है। इस गिफ्ट बैग के लिए ऑस्कर्स के ऑर्गनाइजर्स एक रुपया भी खर्च नहीं करते हैं, बल्कि ऑस्कर गिफ्ट बैग लॉस एंजलिस की मार्केटिंग कंपनी डिस्टिंक्टव असेट अपनी तरफ से बांटती है।
40 हजार डॉलर की मिलती है गेटअवे किट
इस बैग में लगभग 60 से भी ज्यादा आइटम रखे गए हैं, जिनमें कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और लाइफस्टाइल संबंधी गिफ्ट्स, लग्जरी वेकेशन के पैकेज शामिल हैं। साथ ही 40, 000 डॉलर यानी लगभग 33 लाख के कैनेडियन गेटअवे का किट है। नॉमिनेट हुए लोगों को लग्जरी वैकेशन पास के जरिए ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और इटेलियन लाइट हाउस में 8 लोगों को रहने का मौका भी मिलता है।
महिलाओं के लिए होते है खास गिफ्ट
वहीं मेसन कंस्ट्रक्शन के जरिए 25000 डॉलर यानी लगभग 21 लाख रुपये में करा सकता है। इस गिफ्ट में कई कायाकल्प प्रॉसिजर भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर पैकेज का हिस्सा हैं। इसमें लिपो आर्म स्कल्पटिंग, हेयर रेस्टोरेशन सर्विसेज और फेसलिफ्ट इन्क्लूड किए गए हैं। गिफ्ट में शामिल 50 परसेंट चीजें महिलाओं और अल्पसंख्यक कंपनियों से आते हैं। इस साल गिफ्ट हवाइयन सूटकेस में बांटे गए हैं।
किन्हें मिलता है ये गिफ्ट
यह ऑस्कर गिफ्ट बैग शो के होस्ट, बेस्ट डायरेक्टर, एक्ट्रेस, एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-एक्ट्रेस को दिया जाता है। हालांकि गिफ्ट मिलने वाले लोगों को पूरा अधिकार होता है कि वो इस गिफ्ट को रिजेक्ट कर सकें। रिपोर्ट्स की ।मानें तो, पिछले साल एक्टर डेंजल वॉसिंगटन और जेके सिम्मन्स ने इस गिफ्ट को चैरिटी के लिए दे दिया था।
Leave a comment