Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 24 October 2026: देश के 17 राज्यों में मौसम का यू-टर्न, बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 24 October 2026: देश के 17 राज्यों में मौसम का यू-टर्न, बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 24 October 2026: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके चलते 17 राज्यों में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर से अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार में हल्की से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया गया है।

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, 26 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में 24 से 28 अक्टूबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते मेरठ, शामली, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर समेत पश्चिमी और उत्तरी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग के मुताबिर, पंजाब में 24 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने का भी खतरा बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आम यात्रियों के लिए 60 दिन, लेकिन इन लोगों को 365 दिन पहले मिलता है टिकट बुक करने का मौका

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं। हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

गलवान संघर्ष के बाद बदली तस्वीर! भारत-चीन सीमा विवाद पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा

Narwane Opens Up On Glawan Faceoff: भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद को लेकर पूर्व

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast