
Sikandar Movie Teaser Out: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। लेकिन इससे पहले फैंस को तोहफा देते हुए 'सिकंदर' मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसे देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज
सलमान खान ने अपनी फिल्म 'सिकंदर' का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'जो जिलों पर करता है राज, वो आज कहलता है सिकंदर।' वहीं, टीजर की शुरुआत सलमान के डायलॉग से होती है, 'दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब।' इतना कहते ही दूसरी आवाज आती है, 'अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू?' इस पर सलमान कहते है ' इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे। वरना शमशान या कब्रिस्तान में रहोगे।'
टीजर देखकर इस बात का अंदाजा लग गया कि इस फिल्म में सलमान एक मसीहे के रूप में नजर आने वाले हैं। टीजर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका सलमान की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आने वाली है।
ईद के मौके पर रिलीज होगी सिकंदर
सलमान खान ने रमजान शुरू होने से पहले अपनी फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं टीजर रिलीज होते ही सलमान का एक्शन और उनके दमदार डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
Leave a comment