Search KhabarFast

Press ESC to close

'हैरी बॉक्सर' के नाम पर एक्टर तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती, कॉलर की आवाज मैच न होने पर पुलिस ने क्या कहा

'हैरी बॉक्सर' के नाम पर एक्टर तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती, कॉलर की आवाज मैच न होने पर पुलिस ने क्या कहा

Tusshar Kapoor ₹5 crore ransom Case: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता को एक धमकी भरा फोन कॉल आया है, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘हैरी बॉक्सर’बताया और ₹5 करोड़ की फिरौती की मांग की। इसके बाद तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस को इस कॉल की सारी जानकारी दी और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया और छानबीन शुरु की। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल किया। शुरूआती जांच के अनुसार, पहले से मौजूद हैरी बॉक्सर का ऑडियो कॉलर के ऑडियो से मैच नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी कॉल की आशंका जताते हुए कहा कि यह कॉल सिर्फ डराने-धमकाने के इरादे से किया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जीतेन्द्र के बेटे तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सदस्य हैरी बॉक्सर बताया, जिसने उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती देने की मांग की। पुलिस ने भी तुरंत मामले की जांच शुरू करते हुए मामला एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दिया।

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी टीम की मदद से धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। लेकिन चौंकाने वाली बात यह निकली कि क्राइम ब्रांच के पास पहले से मौजूद हैरी बॉक्सर वॉयस सैंपल धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग से बिल्कुल अलग था। दोनों रिकॉर्डिंग की आवाज मौच नहीं हुई।

नतीजन पुलिस ने आशंका जताई कि यह कॉल सिर्फ अभिनेता को डराने के लिए की गई हो, जिसके लिए आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल किया। जिससे वह अभिनेता से पैसे ले सकें। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह कॉल करने वाला शखस कौन है और कॉल करने के पीछे का असली मकस क्या था।     

 

Also read: शाहरुख खान ने 61 वें बर्थडे पर दिया फैंस को सरप्राइज, रिलीज हुआ 'किंग' का ये गाना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फिल्म का एक भी सीन किया लीक, तो हो सकती हैं जेल, रामायण पर हाईकोर्ट का आदेश

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने फिल्म को लीक होने से बचाने के लिए सख्त 'डायनामिक एड-इंटरिम इंजंक्शन' जारी किया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अगर किसी ने फिल्म का एक भी सीन लीक किया तो उसे जेल तक हो सकती है।सोमवार को जस्टिस माधव जामदार ने यह आदेश गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर सुनाया।

शाहरुख खान ने 61 वें बर्थडे पर दिया फैंस को सरप्राइज, रिलीज हुआ 'किंग' का ये गाना

SRK 61st Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन को खास बना दिया है। अपने बर्थडे पर SRK ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast