जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ को लगा तगड़ा झटका, इन जगहों पर फिल्म हुई बैन

जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ को लगा तगड़ा झटका, इन जगहों पर फिल्म हुई बैन

The Diplomat Banned: 14मार्च को जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग डे पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन वीकेंड पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस बीच, फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को बैन कर दिया गया है।

फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लगा झटका

दरअसल, जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतर पाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 16.20करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बीच फिल्म मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। मिडिल ईस्ट के UAE, सऊदी अरब, ओमान और कतर जैसे देशों में फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को बैन कर दिया गया है।

मिडिल ईस्ट में 'द डिप्लोमैट' बैन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द डिप्लोमैट' पर बैन क्यों लगाया गया है, इसका अभी कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में कुछ इस्लामिक देशों और पात्रों को गलत तरीके से दिखाया गया है। जिस वजह से इस फिल्म को मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में बैन कर दिया गया है। 

लेकिन इस्लामिक देशों से जुड़ी ये पहली फिल्म नहीं है, जिसे बैन किया गया है।  इससे पहले 'टाइगर 3', 'द कश्मीर फाइल्स', 'द डर्टी पिक्चर', 'फाइटर', 'स्काई फोर्स' जैसी फिल्मों को भी अपने कंटेंट की वजह से मिडिल ईस्ट के देशों में बैन झेलना पड़ा है।

फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की स्टोरी

बता दें, जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ एक रियल स्टोरी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय मुस्लिम लड़की को मलेशिया में एक पाकिस्तानी आदमी से प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब लड़का लड़की को प्यार की आड़ में अपने मुल्क ले जाता है और वहां उसे बेचने की कोशिश करता है। इस मामले को भारत सरकार कैसे सुलझाती है? कैसे उस लड़की को वापस अपने देश लाती है? 

Leave a comment