
Dhanashree Verma New Song Release: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का आज तलाक हो गया। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी है। यानी युजवेंद्र और धनश्री अब कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं। लेकिन इस बीच, धनश्री वर्मा का गाना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, आज धनश्री वर्मा का गाना ‘देखा जी देखा मैने’ रिलीज हुआ है।
तलाक के दिन धनश्री का नया गाना रिलीज
गुरुवार 20मार्च को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर अपना अंतिम फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। वहीं, तलाक के बाद धनश्री का अपना पहला पोस्ट किया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, तलाक के दिन ही धनश्री का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘देखा जी देखा मैंने’ है। जिसे टी-सीरीज ने रिलीज किया है।
इस गाने में धनश्री वर्मा के साथ इश्वाक सिंह नजर आ रहे हैं। वहीं, गाने को जानी और ज्योति नूरन ने आवाज दी है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे शक और नफरत ने धनश्री की जिंदगी बर्बाद कर दी। गाने की शुरुआत में धनश्री और इश्वाक एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन बाद में सब कुछ बदल जाता है। इस गाने धनश्री को प्यार में धोखा मिलता है। दूसरी तरफ, इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसी के साथ धनश्री की पर्सनल लाइफ को इस गाने से भी जोड़ रहे हैं।
धनश्री वर्मा ने पोस्ट में क्या कहा?
तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने टी सीरीज के साथ काम करने पर खुशी जताई है। उन्होंने इस गाने में अपनी परफॉर्मेंस को अब तक की सबसे इमोशनल परफॉर्मेंस बताई है।
Leave a comment