
CM Yogi Adityanath Biopic: इस साल कई बड़े बॉलीवुड सितारों की फिल्में रिलीज होने जा रही है। इस लिस्ट में सनी देओल से लेकर सलमान खान और अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ पर बन रही बायोपिक की घोषणा पहले ही हो चुकी है। लेकिन अब इसका फर्स्ट लुक सामने आया है।
बता दें, योगी आदित्यनाथ पर बन रही बायोपिक का नाम 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' है। जिसे सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में सीएम योगी के बचपन से लेकर उनके संन्यासी बनने और फिर राजनीतिक सफर को दर्शाया गया है।
योगी आदित्यनाथ की बायोपिक
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अक्सर आपने कई बयान देते सुना होगा। लेकिन अब उन्हें करीब से जानने का मौका मिलेगा। दरअसल, सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले योगी आदित्यनाथ पर बायोपिक बनाई जा रही है। जिसका नाम 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' है। इस फिल्म में सीएम योगी के बचपन से लेकर संन्यासी बनने और फिर राजनीतिक सफर को दर्शाया गया है।
इस फिल्म में सीएम योगी के बालपन, उनके शुरुआती साल को दिखाया गया है। इसके बाद फिल्म में उनके नाथपंथी योगी के रूप में संन्यास लेना और फिर उत्तर प्रदेश की सामाजिक-राजनीतिक तस्वीरों को एक नया रूप देना और विकार को दिखाया गया है। यानी फिल्म में उनके जीवन के सभी पहलुओं को दिखाया गया है।
सीएम योगी की बायोपिक की स्टार कास्ट
बता दें, 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है। वहीं, इसे ऋतु मेंगी ने सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है। वहीं, फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा सिंह ने भी अहम भबमिका मिभाई हैं।
फिल्म का संगीत मीट ब्रदर्स ने दिया है। लेखन दिलीप बच्चन झा और प्रियंक दुबे ने किया है। फिल्म को साल 2025 में ही रिलीज किया जाएगा। दुनियाभर में इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
Leave a comment