Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉक्स ऑफिस पर 'Border 2' का धमाका, ‘धुरंधर’ पर भारी पड़ी सनी देओल की फिल्म; तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

बॉक्स ऑफिस पर 'Border 2' का धमाका, ‘धुरंधर’ पर भारी पड़ी सनी देओल की फिल्म; तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

Border 2 1st Day Collection Beats Dhurandhar: बॉलीवुड के एक्शन आइकन सनी देओल की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बॉर्डर 2' बीते दिन 23जनवरी को रिलीज हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस पैट्रियॉटिक वॉर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन 30करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो 2026की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। फिल्म ने रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो करीब 27-28करोड़ रुपये था।

बता दें, 'बॉर्डर 2' 1997की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। दोनों फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों की बहादुरी और देशभक्ति पर आधारित है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई।

फिल्म 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन भारत में नेट कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए। यह फिल्म बॉलीवुड की टॉप 10ओपनिंग डे टिकट सेल्स में शामिल हो गई है, जहां इसने 'धुरंधर'और 'सैयारा' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने रिलीज होते ही 30करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ 'बॉर्डर 2' ने सनी देओल की पिछली फिल्म 'गदर 2' के ओपनिंग रिकॉर्ड को छुआ, लेकिन थोड़ा पीछे रह गई। हालांकि, 'जट्ट' और 'छावा' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ दिया।

मालूम हो कि 'धुरंधर' एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जो रणवीर सिंह की लीड में आई थी और अब तक 886 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक है, लेकिन 'बॉर्डर 2' ने इसके ओपनिंग को 7-10% से ज्यादा की मार्जिन से हराया। सोशल मीडिया पर फैंस 'बॉर्डर 2' की तारीफ करते थक नहीं रहे। फैंस ने फिल्म को 'प्योर स्टार पावर' और 'सैनिकों को ट्रिब्यूट' बताया एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म सिर्फ नंबर्स नहीं, बल्कि इमोशंस और पैट्रियॉटिज्म का तूफान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast