Search KhabarFast

Press ESC to close

अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘झुंड’ एक्टर प्रियांशु छेत्री की हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘झुंड’ एक्टर प्रियांशु छेत्री की हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

Jhund Actor Priyanshu Chhetri Murdered: महाराष्ट्र की राजधानी नागपुर में बॉलीवुड फिल्म 'झुंड' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए एक्टर प्रियांशु छेत्री उर्फ बाबू छेत्री की हत्या कर दी गई हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना शहर के जरिपटका इलाके में एक सुनसान पड़े घर में घटी। जहां शराब और नशीले पदार्थों के नशे में दोस्तों के बीच झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी, प्रियांशु का ही करीबी दोस्त ध्रुव लालबहादुर साहू था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन मामले में और गहराई से खोजबीन जारी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधवार रात करीब तीन बजे प्रियांशु घायल अवस्था पाया गया। उसे वायर से बांधा गया था। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिनेता को पास के मेयो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की छानबीन करने पर पता चला कि प्रियांशु हादसे वाले दिन अपने एक दोस्त के घर गया हुआ था, जहां सभी दोस्तों ने मिलकर खूब शराब पी। लेकिन मामला तब बिगड़ा जब अचानक पुरानी रंजिश को लेकर प्रियांशु के साथ बहस शुरु हुई, देखते-ही-देखते ये बहस बढ़ती चली गई और गुस्से में आकर प्रियांशु के एक दोस्त ने उसे वायर से बांध दिया और फिर लोहे की छड़, लाठियों व अन्य तेज हथियारों से उसकी बुरी तरह पिटाई की।

जरीपटका पुलिस थाना के इंस्पेक्टर अरुण शीरसागर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रियांशु छेत्री पर पहले भी चोरी समेत कुछ अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast