Search KhabarFast

Press ESC to close

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सचिन, कहा- खुद को मत बदलो

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सचिन, कहा- खुद को मत बदलो

Sachin Tendulkar on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब क्रिकेट के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar ने भी उनकी जमकर तारीफ की है और उन्हें खास सलाह दी है। ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड्स के दौरान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वैभव को अपनी स्वाभाविक बल्लेबाजी शैली नहीं बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि वह जैसे हैं, वैसे ही बने रहें। सचिन के अनुसार, वैभव को खुद पर पूरा भरोसा है और वह अच्छी तरह जानते हैं कि मैदान पर क्या करना है।

नैचुरल इंस्टिंक्ट है वैभव की ताकत- सचिन

सचिन ने कहा कि वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनकी नैचुरल इंस्टिंक्ट और आत्मविश्वास है। उन्होंने बताया कि युवा बल्लेबाज गेंद को बहुत जल्दी पढ़ लेता है और उसी के अनुसार शॉट खेलता है। यही कारण है कि वह गेंदबाजों पर दबाव बना देता है। सचिन का मानना है कि अगर उस पर जरूरत से ज्यादा सलाह और दबाव डाला गया तो उसकी स्वाभाविक खेल शैली प्रभावित हो सकती है।

सही शॉट का करते हैं चयन

महान बल्लेबाज ने वैभव के रिस्टवर्क की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी बल्लेबाज के लिए मैदान के हर हिस्से में शॉट खेलने की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण होती है और वैभव में यह गुण साफ दिखाई देता है। वह सिर्फ ताकत के भरोसे बल्लेबाजी नहीं करते, बल्कि गेंद की लाइन और लेंथ को जल्दी समझकर सही शॉट का चयन करते हैं।

आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन 

आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। पूरे सीजन में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उनके आक्रामक खेल ने दुनियाभर के क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया है। हालांकि सचिन ने जल्दबाजी से बचने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को सही मार्गदर्शन और समर्थन मिलना चाहिए। वैभव का आईपीएल सफर भले ही राजस्थान रॉयल्स की हार के साथ खत्म हुआ, लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी ने यह संकेत दे दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा सितारा मिल गया है।
Also read: IPL 2026: किसके सिर सजेगा आईपीएल चैंपियन का ताज, शुभमन या पाटीदार की टीम में से कौन मारेगी बाजी?

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

शुभमन गिल को क्यों रखा गया टी20 से दूर? बड़ा अपडेट आया सामने, BCCI इस रणनीति पर कर रहा काम

Shubhman Gill Out OF T20I Team:आईपीएल के बाद अब एक बार फिर टीम इंडिया मैदान पर धमाल मचान के लिए तैयार है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल टी20 टीम की घोषणा की गई है। लेकिन, एक बार फिर शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast